पिपलिया कुमार, निपानिया क्षेत्र की कॉलोनियों में हो रहा अवैध निर्माण, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

  
Last Updated:  March 30, 2022 " 08:04 pm"

इंदौर : शहर के सबसे तेजी से विकसित हो रहै पिपलियाकुमार एवं निपानिया क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों विशेष रूप से साईं कृपा कॉलोनी, महालक्ष्मी नगर, तुलसी नगर, पुष्प विहार व एम् आर 1 कॉलोनियों में अवैधानिक रूप से बन रहे होटल, हॉस्टल एवं क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर किए जा रहे अतिक्रमण से क्षेत्र के रहवासी बेहद नाराज हैं। इन मामलों में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा यथाशीघ्र कार्रवाई नहीं किए जाने पर रहवासियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

भूखंडों का संयुक्तिकरण कर किया जा रहा अवैध निर्माण।

कुछ दिन पूर्व साईं कृपा कॉलोनी के रहवासियों द्वारा नगर निगम के भवन अधिकारी को साईं कृपा कॉलोनी के प्लॉट नंबर 327 328 का  संयुक्तिकरण कर उस पर मल्टी के निर्माण व एम्ओएस पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत की गयी थी।  शिकायत के अनुसार साईं कृपा कॉलोनी, जिसका आवासीय अभिन्यास ग्राम तथा निवेश विभाग से विधिवत स्वीकृत है, केवल स्वयं के आवास हेतु निर्माण कार्य स्वीकार्य है। एम्ओएस पर निर्माण तथा प्लाटों का संयुक्तिकरण प्रतिबंधित है। बावजूद इसके साईं कृपा कॉलोनी के साथ साथ क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों में इस तरह का अवैध निर्माण निर्वाध रूप से जारी है। नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद सम्बंधित व्यक्तियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। साई कृपा रहवासी संघ के दीपेश गुप्ता ने कहा कि कॉलोनी में कुछ दिनों से कुछ प्लाटों का संयुक्तिकरण कर व्यावसायिक हित  हेतु बहुमंजिला इमारतें  100 प्रतिशत प्लाट एरिया पर निर्मित की जा रही हैं जो पूर्णतः गैर कानूनी होकर अवैध निर्माण की श्रेणी में आती है।  उन्होंने कहा कि इस सन्दर्भ में कॉलोनी के रहवासी कुछ दिन पूर्व भी पूर्व पार्षद संजय कटारिया के नेतृत्व में नगर निगम कमिश्नर से मिले थे और कॉलोनी एवं क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों को रोकने के लिए कहा था  पर इस सन्दर्भ में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी जिससे क्षेत्र के रहवासियों में रोष व्याप्त है।  उन्होंने कहा कि यदि इस सन्दर्भ में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी तो क्षेत्र के लोग एक बार फिर जान आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।  

तुलसी नगर में भी जारी है अवैध निर्माण।

इसी तरह तुलसी नगर में भी कहीं आधे आधे प्लाटों पर और कहीं प्लाटों को जोड़कर अवैध निर्माण किया जा रहा है। श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी के राजेश तोमर, संजय यादव तथा अन्य रहवासियों ने कहा कि इस सन्दर्भ में कॉलोनी के रहवासियों ने स्थानीय जान प्रतिनिडियों के साथ नगर निगम के अधिकारयों को भी सूचित किया पर कॉलोनी में अवैध निर्माण धरल्ले से जारी है। कई लोग अपने घरों से आगे आधे रोड तक कब्ज़ा कर बैठे हैं, जिसके कारण सड़क पर गाड़ियों का निकालना मुश्किल हो गया है। यही हाल कमोबेश महालक्ष्मी नगर का है। महालक्ष्मी नगर – नरीमन पॉइंट रोड पर निर्बाध रूप से अतिक्रमण जारी है पर नगर निगम तथा जिला प्रशासन इस अतिक्रमण की अनदेखी कर रहा है।  शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी संदीप जोशी, ब्रजेश तिवारी,  राज सुहाने, ब्रजेश पचौरी, कुंवर अजय सिंह सिसोदिया, निर्भय सिंह यदुवंशी, रमेश पाटिल, कृष्णा वर्मन, अमित सिंह ने कहा कि जिस तरह क्षेत्र के रहवासियों ने बॉम्बे हॉस्पिटल-तुलसी नगर रोड के दोहरीकरण के लिए जनांदोलन किया, अब उसी तरह का जन आंदोलन क्षेत्र में बढ़ते अवैध  निर्माणों, अतिक्रमणों को रोकने के लिए किया जाएगा।  इसके साथ ही रहवासियों ने नगर निगम तथा इंदौर विकास प्राधिकरण से तुलसी नगर से एडवांस अकडेमी के बीच के रोड को भो 100 फीट चौड़ा करने की मांग की है जिससे इस क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम किया जा सके। 

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *