स्व. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवॉर्ड से सम्मानित होंगी शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी

  
Last Updated:  August 4, 2023 " 02:07 pm"

इंदौर : अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल,नवी मुंबई ने द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित स्व.विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवार्ड इंदौर की शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी को दिया जाएगा। शनिवार, 19 अगस्त 2023 को नवी मुंबई में आयोजित समारोह में शोभा चौधरी को इस अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा।

गायिका शोभा चौधरी ने उक्त प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जीवन की बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

बता दें कि अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल (अखिल भारतीय संगीत विश्वविद्यालय बोर्ड”) भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के प्रचार- प्रसार के लिए  वर्ष 1901 से कार्यरत है। सन् 1901 में स्व.विष्णु दिगंबर पलुस्कर जी ने लाहौर में इस संस्था की स्थापना की थी।अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल का प्रशासनिक कार्यालय मिरज
(महाराष्ट्र) में है,जबकि इसका मुख्य संगीत विद्यालय वाशी,नवी मुंबई में है । संस्था संगीत (गायन/वादन/नृत्य)में प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र प्रदान करती है।

अखिल भारतीय गांधर्व महाविद्यालय मंडल प्रारंभिक (शुरुआती) से लेकर संगीताचार्य (डॉक्टरेट के बराबर) तक के स्तरों के लिए इन कलाओं में अध्ययन के पाठ्यक्रम निर्धारित करता हैं। पूरे भारत और दुनिया भर में लगभग 1200 संबद्ध संस्थान इस पाठ्यक्रम का पालन करते हैं। यह संस्था वर्ष में दो बार अप्रैल/मई और नवंबर/दिसंबर में परीक्षा आयोजित करती है।दुनिया भर के 800-825 केंद्रों पर इन पाठ्यक्रमों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित होती हैं।
विदेशों में इस संस्था के लगभग 21 केन्द्र हैं ।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *