इंदौर : मध्यप्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में युवा राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल की मौत हो गई। घटना धार के समीप फोरलेन पर घटित हुई। बताया जाता है कि इंदौर निवासी नमन, अपनी साथी महिला निशानेबाज के साथ नेशनल कॉम्पिटिशन में भाग लेने जयपुर जा रहे थे। धार फोरलेन पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाडर से टकरा गई। इस भीषण हादसे में निशानेबाज नमन पालीवाल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथी शूटर युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।
खजराना निवासी नमन का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद इंदौर लाया गया। दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सीएम शिवराज ने शोक व्यक्त किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर निवासी राष्ट्रीय निशानेबाज नमन पालीवाल के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम शिवराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. नमन पालीवाल बेहद प्रतिभावान और योग्य खिलाड़ी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
Related Posts
January 26, 2024 मराठी व्यंजन और संस्कृति की सौगात तरुण जत्रा 26 जनवरी से
50 से भी अधिक स्वादिष्ट मराठी व्यंजनों का जायका और महाराष्ट्र की लावणी का ले सकेंगे […]
November 5, 2019 कैलाशजी की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता उज्जैन : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदेशव्यापी किसान आक्रोश आंदोलन के तहत उज्जैन […]
February 18, 2022 बिजली चोरी मामले में दाल मिल संचालक 25 लाख रुपए जमा कराए, हाईकोर्ट का आदेश
इंदौर : हाई कोर्ट की इंदौर बैच ने महत्वपूर्ण आदेश देते हुए बिजली चोरी के आरोपी दाल […]
September 5, 2023 जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपलब्ध कराएगा जियो
रिलायंस जियो के 7 साल और 7 इंपेक्ट।
नई दिल्ली : सात साल पहले जब रिलायंस के मालिक […]
May 8, 2020 मजदूरों को वापस लाने के लिए चलाई जा रहीं 50 ट्रेनें- नरोत्तम मिश्रा भोपाल : स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि
कोरोना चिंता की बात है घबराने की […]
August 4, 2021 डॉ. स्याल को मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनाया
इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने डॉ. शैलेंद्र स्याल को इंदौर ग्रामीण […]
August 28, 2023 विश्व संवाद केंद्र का इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव 17 सितंबर को
इंदौर : विश्व संवाद केंद्र,मालवा प्रांत का इंदौर सोशल मीडिया कॉन्क्लेव सीजन - 2, आगामी […]