ट्रैफिक अवरुद्ध करने पर कई वाहनों के विरूद्ध की गई चालानी कार्रवाई।
इंदौर : जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत सांवेर मेन रोड पर बाणगंगा थाना से मॉडर्न चौराहे तक फुटपाथ एवं सड़क से अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान लगभग 45 दुकानों का चालान भी बनाया गया और लगभग 60 दुकानदारों को फुटपाथ से शेड एवं सामान हटाने की चेतावनी दी गई। टू व्हीलर चालकों को भी रोड पर अपने वाहन पार्क नहीं करने की समझाइश दी गई। कार्रवाई के दौरान 6 टू व्हीलर एवं एक कार जब्त भी की गई। दुकानदारों के द्वारा गंदगी फैलाने और ट्रैफिक अवरुद्ध करने पर 22 हजार 900 रूपये के चालान बनाए गए। गए। इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैफिक विभाग द्वारा भी चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 2 ट्रक सामान जब्त किया गया। भविष्य में आवागमन बाधित न हो इसे देखते हुए सामान फुटपाथ और सड़क पर ना रखने की चेतावनी दी गई।
इस कार्रवाई में अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, एसडीएम ओमनारायण सिंह बड़कुल एवं एसीपी ट्रैफिक नरेश अनोठिया, जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, ट्रैफिक सूबेदार चंदन खटीक, एसआई दुलीचंद राजोरिया, आरक्षक चंदन पाल,नगर निगम का रिमूवल व जोनल स्टाफ तथा ट्रैफिक पुलिस का अमला उपस्थित रहा। कार्रवाई के दौरान यातायात को व्यवस्थित किया गया।
Related Posts
February 23, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : हथियारों से लैस होकर डकैती डालने की योजना बनाते हुए 5 बदमाश, पुलिस थाना तेजाजी […]
March 1, 2022 स्टार्टअप्स को निःशुल्क सलाह प्रदान करेगा कम्पनी सेक्रेटरीज एसोसिएशन
इंदौर : कंपनी सेक्रेटरीज एसोसिएशन ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर स्टार्टअप्स को […]
November 6, 2021 पंचकुइया स्थित श्रीराम मंदिर में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, भगवान को समर्पित किए 56 भोग
इन्दौर : श्री राम मंदिर पंचकुइया आश्रम में परंपराअनुसार अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। […]
January 12, 2021 बेटियों की शादी की उम्र भी हो 21 साल- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के मिंटो हाल में महिला सुरक्षा […]
December 16, 2023 सड़क व फुटपाथ पर रखा 5 ट्रक सामान नगर निगम ने किया जब्त
महापौर के निर्देश के क्रम में राजबाडा व आस-पास के क्षेत्रो में की गई रिमूवल की […]
December 9, 2024 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री यादव
श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने […]
July 11, 2020 इंदौर में फिर बढ़ रहे संक्रमण के मामले, नहीं चेते तो बिगड़ सकते हैं हालात…! इंदौर : अनलॉक 2 में लोगों के लापरवाही बरतने का नतीजा है कि इंदौर में कोरोना संक्रमण के […]