इन्दौर : नेताजी सुभाष मंच, गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट एवं अ.भा. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 119वीं जयंती एवं स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है का उद्घोष करने वाले स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की 169वीं जयंती के उपलक्ष्य में 11 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर महामंडलेश्वर संतश्री नितीनदास मतकर महाराज, अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल और प्रो. राजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपनी आहुतियां दी, इसीलिए हमें खुली हवा में सांस लेने को मिल रही है। आज जो पौधे उनकी याद में रोपे गए हैं वह आने वाले कल के लिए सार्थक सिद्ध हों।
आयोजक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मदन परमालिया एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल ने बताया कि शहीदों की याद में पौधरोपण रीगल तिराहा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय किया गया।
इस मौके पर नरेन्द्र सूर्यवंशी, अनिल आजाद, संगीता वाधवानी, गणेश वर्मा, चेतन चौधरी, जगदीश जोशी, मिथिलेष जोशी, पवन राठी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मदन परमालिया ने किया। आभार विनोद सत्यनारायण पटेल ने माना।
Related Posts
January 23, 2022 मातृभाषा उन्नयन संस्थान के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में देशभर के रचनाकारों ने किया काव्यपाठ
इन्दौर : कोरोना के कारण कार्यक्रमों में सीमित उपस्थिति के चलते मातृभाषा उन्नयन संस्थान […]
June 4, 2021 आंधी के साथ बारिश में कई घरों की उड़ी चद्दरें, 30 से अधिक परिवार हुए प्रभावित
इंदौर : तेज आंधी के साथ हो रही मानसून पूर्व की बारिश कहर बरपा रही है। गुरुवार दोपहर […]
November 4, 2020 उपचुनाव में बम्पर वोटिंग ने उड़ाई कांग्रेस- बीजेपी की नींद, औसत 69.93 फीसदी रहा मतदान
भोपाल : मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण […]
January 8, 2025 कैमरे वाला चश्मा पहनकर राम मंदिर में घुसा युवक
पुलिस ने लिया हिरासत में, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ।
अयोध्या : राम मंदिर में […]
February 18, 2021 महीनों से फरार धोखाधड़ी का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख की धोखाधड़ी में था वांछित
इंदौर : कनाड़िया थाना पुलिस ने 80 लाख की धोखाधडी करने वाले 02 हजार रुपए के फरार ईनामी […]
August 13, 2023 छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित नाटक श्रीमान योगी की दमदार प्रस्तुति
इंदौर : यूसीसी ऑडिटोरियम में चल रही 18 वीं सानंद मराठी नाटक स्पर्धा में शुक्रवार को […]
June 23, 2021 स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बुधवार 23 जून को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विजयनगर चौराहा स्थित डॉ […]