इन्दौर : कोरोना के कारण कार्यक्रमों में सीमित उपस्थिति के चलते मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा शनिवार को डिजिटल रूप से कवितागोई ‘काव्यार्पण’ का आयोजन किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के कवियों ने काव्य पाठ किया।
हिन्दी वाचिक परम्परा के प्रतिनिधि के रूप में डॉ.मनोज़ कामदेव दिल्ली, सुषमा व्यास राजनिधि इन्दौर, कल्पेश वाघ खाचरोद(उज्जैन), चंद्रमणि मणिका दिल्ली, अक्षत व्यास देवास और ऋषभ जैन प्रखर, इन्दौर ने इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में अपनी रचनाएं पेश की। संचालन मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व दिल्ली की साहित्यकार भावना शर्मा ने किया।
कार्यक्रम का आरंभ मां शारदा की वंदना से हुआ। स्वागत उद्बोधन मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने दिया। उन्होंने कहा कि ‘ काव्य के मूलभूत रसों में डूबे शब्द स्वयं कविता गोई करते हैं। इसी के साथ कविता के माध्यम से हिन्दी का प्रचार हो यही कामना हैं।’
आयोजन में संस्थान के राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नीना जोशी सहित सैंकड़ो लोग सम्मिलित हुए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। अंत में आभार मातृभाषा उन्नयन संस्थान की कोषाध्यक्ष शिखा जैन ने माना
Related Posts
March 11, 2023 लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर संभागायुक्त ने दिए दिशा – निर्देश
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध […]
June 18, 2021 किश्तों में बिजली बिलों के भुगतान की सुविधा के साथ दें पर्याप्त समय, मंजूर बेग ने प्रभारी मंत्री को लिखा पत्र
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी की मीटर रीडिंग और वितरण व्यवस्था में खामी […]
April 15, 2024 आयकर अधिनियम के तहत पुनः कर निर्धारण की कार्यवाही पर सेमिनार का आयोजन
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा द्वारा आयकर अधिनियम की धारा 148 […]
November 7, 2023 प्रियंका,राहुल आरोप लगाते हैं और कमलनाथ, अडानी के शेयरों से माल कमाते हैं : मेंदोला
इंदौर : भाई - बहन अडानी पर आरोप लगाते हैं और कमलनाथ अडानी के शेयर से माल कमाते हैं। […]
December 6, 2020 कोरोना संक्रमण में आंशिक राहत, ग्रोथ रेट 10 फीसदी के नीचे आया
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बना हुआ है, पर शनिवार को उसमें कुछ कमीं आई। […]
March 12, 2021 हँसदास मठ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि, हँसेश्वर महादेव का किया गया मनोहारी श्रृंगार
इंदौर : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार को बड़ा गणपति पीलियाखाल के प्राचीन हंसदास […]
September 4, 2020 मप्र सरकार ने 5 माह का टैक्स किया माफ, प्रदेश भर में शुरू होगा बसों का संचालन भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम जनता के हित में बस आपरेटर्स की टैक्स माफी की […]