इंदौर : स्व. सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहते पाकिस्तान से भारत लाई गई मूक- बधिर युवती ‘गीता’ तभी से इंदौर के स्कीम नम्बर 71 स्थित मूक- बधिर संस्थान में रह रही है। रविवार को अनाथालय और गरीब बस्तियों के बच्चों के साथ गीता ने भी होटल रेडिसन में दिवाली मनाई। केबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने खास तौर पर गीता को बुलावा भेजा था। गीता ने लजीज व्यंजनों का खूब लुत्फ उठाया। मंत्री जीतू पटवारी ने भी गीता को उसके पसंदीदा व्यंजन खुद परोसे और उसकी कुशलक्षेम पूछी। गीता बच्चों के साथ घुलमिल गई और दीप पर्व की खुशियां मनाती नजर आई।
श्री पटवारी ने बताया कि ‘गीता’ संस्थान में अकेली रह गई थी। उसके संगी- साथी दिवाली मनाने अपने- अपने घर चले गए थे। इसीलिए उसे भी दिवाली की खुशियों में शामिल होने के लिए बुला लिया। यहां आकर और बच्चों के साथ दिवाली मनाकर वह बेहद खुश हुई।
नहीं मिल पाए हैं गीता के परिजन।
गीता के परिजनों को ढूढने की हरसंभव कोशिश की गई। कई लोगों ने उसपर अपनी बेटी होने का दावा भी जताया लेकिन डीएनए टेस्ट में सारे दावे गलत साबित हुए। उसकी शादी करवाने के प्रयास भी हुए लेकिन बात नहीं बन पाई।
Related Posts
September 28, 2021 बढती महंगाई सहित जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर देवास कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन
देवास : प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर देवास शहर व जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में […]
August 31, 2020 मप्र में रविवार का लॉकडाउन किया गया खत्म- नरोत्तम भोपाल: केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अनलॉक 4 की गाइडलाइन के अनुरूप कदम उठाते हुए मप्र […]
March 1, 2021 8 दिन से लापता बालिका को संयोगितागंज पुलिस ने ढूंढ निकाला।
इंदौर : बीती 20.02.2021 को फरियादी रानी पति संतोष बंजारा निवासी शनि मंदिर रावजी बाजार […]
November 1, 2020 कोरोना संक्रमण का लगातार कम हो रहा प्रकोप, डेथ रेट में भी आई गिरावट
इंदौर : सरकारी आंकड़ों पर यकीन करें तो कोरोना संक्रमण बिना वैक्सीन के ही सिमटता जा रहा […]
January 24, 2022 बीजेपी के संभागीय प्रभारी ने बूथ विस्तारकों से की मुलाकात, जनप्रतिनिधियों ने ली बूथ समितियों की बैठक
इंदौर : स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशती वर्ष को बीजेपी "संगठन पर्व 2022" के बतौर मना रही […]
September 16, 2020 नित नई ऊँचाई छू रहा कोरोना संक्रमण, 15 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ 4 सौ के करीब नए मरीज मिले इंदौर : शहर के लोग अपनी ही सेहत को लेकर जागरूक नहीं हैं। उनकी लापरवाही ने ही कोरोना को […]
June 18, 2022 कांग्रेसी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा पर आपको फंसना नहीं है…
राजवाड़ा पर बीजेपी की सभा में सीएम शिवराज ने जनता से किया आग्रह।
इंदौर : यह धनपति […]