2019 के लिए शैलेंद्र सिंह, 2020 के लिए आनंद मिलिंद और 2021 के लिए कुमार शानू होंगे अलंकृत।
28 सितम्बर को इंदौर में आयोजित होगा सम्मान समारोह।
संगीत संध्या में सुश्री अलका याग्निक एवं ग्रुप, मुम्बई की होगी प्रस्तुति।
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा सुगम संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता, दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से वर्ष 1984 में स्थापित किए गए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान के वर्ष 2019,2020 और 2021के चयनित कलाकारों की घोषणा कर दी गयी है।
संचालक, संस्कृति विभाग अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2019 का पार्श्व गायन के लिए शैलेन्द्र सिंह मुम्बई, वर्ष 2020 का संगीत निर्देशन के लिए आनंद-मिलिंद मुम्बई एवं 2021 का पार्श्व गायन के लिए कुमार शानू मुम्बई को लता सम्मान प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से 28 सितम्बर 2022 को शाम 7 बजे से ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर विजय नगर इंदौर में किया जा रहा है। अलंकरण समारोह के पश्चात् संगीत संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक एवं ग्रुप मुम्बई द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
Related Posts
May 22, 2023 24 से 26 मई तक आयोजित होगा मालवा किसान मेला
इंदौर के कृषि महाविद्यालय में होगा मेले का आयोजन।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, […]
December 14, 2020 संभागायुक्त ने जिला कलेक्टरों से अस्पतालों में पॉवर बैकअप इंतजामों की तलब की रिपोर्ट
इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने इंदौर संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं […]
January 13, 2020 पीएससी परीक्षा विवाद को लेकर जयस, एबीवीपी का प्रदर्शन इंदौर : एमपी पीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा में आदिवासी भील समुदाय के बारे में आपत्तिजनक […]
August 19, 2020 ताले तोड़कर चोरी की योजना बनाते 6 आरोपी गिरफ्तार, 29 मोबाइल जब्त इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति खजराना थाना […]
January 27, 2022 कांग्रेस कार्यालय में बाकलीवाल ने किया झंडावंदन
इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गाँधी भावन में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर […]
May 20, 2021 हाईकोर्ट ने CMHO को जब्त रेमडेसीवीर अपनी कस्टडी में लेने का दिया आदेश
इंदौर : रेमडेसीवीर की चोरी और कालाबाजारी के पिछले एक माह में सैकड़ों प्रकरण सामने आए […]
March 21, 2025 ट्रेन में यात्री ने पैसे नहीं दिए तो किन्नरों ने पीट – पीट कर की हत्या
भोपाल से चली गोडवाना एक्सप्रेस में 13 मार्च को हुई थी घटना।
पुलिस ने ना गिरफ्तारी […]