इंदौर : शैक्षणिक संस्थान से गाडी चुराने वाले बदमाश को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पंजाबी ढाबा बायपास रोड कैलोद करताल इंदौर पर चोरी का दो पहिया वाहन सस्ते दाम में बेचने की फिराक में घूमते पकड़ा गया। बदमाश से वाहन चोरी को लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सेज युनिवर्सिटी के सामने से चोरी करना बताया गया । आरोपी सुधीर गारवे पिता गंगाराम गारवे उम्र 36 साल निवासी 82 सिविल लाइन शांतिनगर जिला खंडवा हा.मु. मयूरनगर थाना आजादनगर इंदौर को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर ,उसके कब्जे से थाना तेजाजीनगर इंदौर के अपराध क्रमांक 139/2022 धारा 379 भादवि में चोरी गया वाहन क्रमांक एमपी 10 एनई 4453 जब्त किया गया ।
आरोपी से उक्त घटना के अतिरिक्त अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर 04 अन्य दो पहिया वाहन भी जब्त किए गए।
बता दें कि वाहन चोरी के बदमाशों की धरपकड के अभियान के तहत् तेजाजी नगर पुलिस ने एक सप्ताह में कुल 09 दो पहिया वाहन बरामद किए गए। जिनकी कीमत करीबन 05 लाख रुपए बताई गई है।
Related Posts
August 22, 2023 पिस्टल की नोक पर नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर की लूट
कलेक्टर ऑफिस के सामने पान मसाला व्यापारी से लूटे हजारों रुपए।
सीसीटीवी में कैद हुई […]
December 19, 2019 प्रदर्शनकारी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बलप्रयोग इंदौर : प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा एक साल बीतने के बावजूद युवाओं के साथ किये गए वादे […]
June 15, 2023 सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी
9 हजार छात्र - छात्राओं को मिलेगा योजना का लाभ।
ई-स्कूटी के लिए वर्ष 2023-24 के बजट […]
November 7, 2022 गीले कचरे से गैस बनाकर लोक परिवहन संचालित करने पर इंदौर को मिला ‘ अवॉर्ड ऑफ एक्सलेंस’
भारत सरकार, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने कोच्चि में दिया अवार्ड।
इंदौर : नगर निगम […]
May 24, 2023 1947 में सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक सेगोल नए संसद भवन में होगा स्थापित
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के नवनिर्मित भवन का 28 मई को उद्घघाटन करने […]
March 11, 2022 सांची मिल्क पार्लरों पर टेस्टिंग किट के जरिए जांची जा सकती है दूध की गुणवत्ता
इंदौर : इन्दौर दुग्ध संघ के कार्य क्षेत्र के जिला इन्दौर, धार, देवास, खण्डवा, […]
May 6, 2024 कमलनाथ का स्वागत पर उनके साथ आनेवालों का नहीं..
बीजेपी कोई डस्टबिन नहीं की जो चाहे चला आए।
नकारात्मक राजनीति करती है […]