निगम, मंडलों में की गई राजनीतिक नियुक्तियां, चावड़ा को सौंपी गई आईडीए की कमान, दिग्गज नेता दरकिनार…!

  
Last Updated:  December 25, 2021 " 05:00 am"

भोपाल : आखिर लम्बे समय बाद शिवराज सरकार ने निगम, मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। हालांकि इनमें कई नाम चौकाने वाले सामने आए हैं।हैरत की बात ये है कि इंदौर के किसी भी दिग्गज बीजेपी नेता को इन नियुक्तियों में तवज्जो नहीं दी गई है। यहां तक की आईडीए जैसी खालिस इंदौर के डेवलपमेन्ट से जुड़ी एजेंसी के अध्यक्ष पद पर भी देवास निवासी जयपाल सिंह चावड़ा की नियुक्ति की गई है। चावड़ा का इंदौर के विकास में कोई योगदान नहीं रहा है। कृष्णमुरारी मोघे, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, गोपी नेमा, गोविंद मालू, जीतू जिराती, सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य बड़े नेताओं को दरकिनार कर चावड़ा को प्राधिकरण की कमान सौंपना अचंभित करने वाला निर्णय रहा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जरूर अपने समर्थकों को उपकृत करवाने में सफल रहे हैं। इंदौर से सावन सोनकर और राजेश अग्रवाल ही ऐसे नेता हैं जो निगम, मंडलों में स्थान पा सके हैं।

मप्र में निगम, मंडल में नियुक्तियां।

♦️विनोद गोटिया पर्यटन निगम के अध्यक्ष।

♦️एंदल सिंह कंसाना एमपी एग्रो के चेयरमैन।

♦️इमरती देवी लघु उद्योग निगम की चेयरमैन।

♦️रघुराज कंसाना पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष।

♦️मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया।

♦️रणवीर जाटव संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के अध्यक्ष।

♦️मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र बरुआ नियुक्त।

♦️ मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती नियुक्त।

♦️मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र शर्मा नियुक्त।

♦️मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे को बनाया।

♦️मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया नियुक्त।

♦️मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को बनाया गया।

♦️अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया।

♦️सागर से राजेंद्र सिंह मोकलपुर मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष नियुक्त।

♦️जयपाल चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

♦️अमिता चपरा को मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

♦️ निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

♦️सावन सोनकर को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

♦️रमेश खटीक को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

♦️राजेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

♦️मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया।

♦️रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *