ठंड की तीव्रता को देखते हुए स्कूलों में एक दिन और बढ़ाया गया अवकाश।
इंदौर : इंदौर जिले में शीतलहर के कारण सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए गत 6 जनवरी से 9 जनवरी तक के अवकाश की अवधि बढ़ाकर 10 जनवरी 2023 तक कर दी गई है। 10 जनवरी को भी कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश कुमार व्यास द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि शीतलहर के कारण इंदौर जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय,अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सी.बी.एस.ई,आई.सी.एस.ई, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए छात्रहित में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा पूर्व में 6 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक जिले में कक्षा नर्सरी से आठवी तक छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया था। शीतलहर की निरंतरता को देखते हुए अवकाश अवधि बढ़ाकर 10 जनवरी 2023 तक कर दी गई है। विद्यालयीन शिक्षक समय पर उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
August 24, 2021 केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
मुम्बई : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना केंद्रीय मंत्री […]
September 18, 2021 महिला स्व. सहायता समूहों को जल्द मिलेगी पोषण आहार तैयार करने की जिम्मेदारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
भोपाल : महिला स्व-सहायता समूहों से पोषण आहार तैयार कराने की सरकार की तैयारी फिर चर्चा […]
March 22, 2023 क्रिमिनल बायोमेट्रिक मशीनों से लैस हुई इंदौर पुलिस
प्रत्येक थाने और क्राइम ब्रांच को मिली फिंगरप्रिंट से पहचान करने वाली क्रिमिनल ट्रैकिंग […]
June 24, 2017 चुनाव आयोग ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा का चुनाव शून्य घोषित किया भोपाल। चुनाव आयोग ने मंत्री और विधायक नरोत्तम मिश्रा के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया। […]
November 23, 2021 बीआरटीएस पर बनेगा नागपुर की तर्ज पर डबल डेकर टियर मेट्रो ट्रैक
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में सोमवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की समीक्षा […]
December 13, 2021 विवाह समारोह में घुसकर जेवरात उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, लाखों के आभूषण बरामद
इंदौर : मैरिज गार्डन से ज्वैलरी चुराने वाला बदमाश तेजाजीनगर पुलिस की गिरफ्त में आया है। […]
July 3, 2025 सूने घरों से चोरी करनेवाले दो आरोपियों को विजयनगर पुलिस ने बनाया बंदी
आरोपियों से चोरी किया माल बरामद।
इंदौर : दिन दहाडे सूने घर में चोरी करने वाले 02 […]