बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत।
बाइक सवार के अचानक बस के सामने आने से हुआ हादसा।
उज्जैन से तराना जा रही थी बस।
उज्जैन : तराना जा रही यात्री बस कानीपुरा रोड पर मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस पलटी खा गई जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि 9 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये बस बाबा ट्रेवल्स की बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्री बस MP-13-10P-1266 बाइक सवार को बचाने में पलटी खा गई। बस के पलटते ही अफरा तफरी मच गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। घायल 09 यात्रियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाइक सवार कमल पिता मंगीलाल वर्मा निवासी नाहरिया की मौत हो गई। चिमनगंज मंडी पुलिस ने क्रेन बुलवाकर बस को सीधा खड़ा कर थाने भिजवाया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
Related Posts
July 25, 2025 डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को ठगने वाले बदमाशों पर कंबोडिया सरकार ने कसा शिकंजा
भारत सरकार से मिले इनपुट पर की कार्रवाई।
3075 आरोपी गिरफ्तार, 105 भारतीय भी […]
May 8, 2022 आईपीएल का सट्टा संचालित कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल से खिलवाते थे सट्टा
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई […]
January 20, 2021 क्रिश्चियन व मुस्लिम समाज ने भी राम मंदिर निर्माण में अंशदान देकर पेश की सर्व धर्म समभाव की मिसाल
इंदौर : अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए इंदौर का क्रिश्चियन समाज भी आगे […]
February 6, 2024 हरदा की घटना में घायलों के इलाज के लिए एमवायएच में किए गए व्यापक प्रबंध
इंदौर से हरदा भेजी गई कई एंबुलेंस।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री की भीषण आग में कई लोग हुए […]
December 1, 2024 नारी शक्ति का परिचय कराती निकली शस्त्र आराधना यात्रा
9 खंडो में पांच हजार मातृशक्तियां जुटी दशहरा मैदान पर।
3 किलोमीटर की शस्त्र आराधना […]
April 17, 2025 आवाज के जादूगर हरीश भिमानी दे रहे वॉयस एक्टिंग के विविध आयामों का प्रशिक्षण
स्टेट प्रेस क्लब ने किया है दो दिवसीय नि:शुल्क वॉयस एक्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का […]
November 2, 2021 जन मित्र औषधि सम्मेलन में जेनेरिक औषधियों को लेकर दी गई उपयोगी जानकारी
इंदौर : राष्ट्रीय एकता सप्ताह के तहत भारत सरकार के रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय और औषधि […]