आरोपी के कब्जे से 500 रूपये के 46 नकली नोट हुए बरामद।
इंदौर : 500 रुपये के नकली नोट चलाने वाले गिरोह का लसूडिया पुलिस ने पर्दाफाश कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी से 500 रुपये के कुल 46 नकली नोट जब्त किए गए हैं। जोधपुर राजस्थान के अपने साथी से आरोपी उक्त नकली नोट आधी कीमत में खरीदकर लाता था, फिर उन्हें मार्केट में असली नोट के रूप में चलाता था।
मुखबिर की सूचना पर देवास नाका इल्वा तौल कांटे के पास से पकड़े गए आरोपी का नाम शुभम रजक निवासी लाडगंज जबलपुर, हाल मुकाम स्कीम नंबर 136 इन्दौर होना बताया गया। पूछताछ में आरोपी नें बताया है कि उक्त नोट वह महिपाल उर्फ मोहित बेडा निवासी जोधपुर राजस्थान से आधी कीमत में खरीदकर असली नोट के रूप में चलाता है।
आरोपी शुभम के विरुद्ध थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 101/2025 धारा 179, 180 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है जिससे प्रकरण व उसके साथी के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
Related Posts
January 27, 2022 कॉलेज की छात्राओं को देखकर अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार
इंदौर : छत्रीपुरा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेज की छात्राओं […]
October 31, 2023 यह चुनाव मप्र के भविष्य का है, आपको सच्चाई का साथ देना है…
इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर केवल विज्ञापनबाजी की शिवराजसरकार ने, 18 सालों में एक भी बड़ा […]
September 8, 2021 डकैती की योजना बनाते तेजाजी नगर पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
इंदौर : इंडियन पेट्रोल पंप खंडवा रोड इंदौर पर डकैती डालने की योजना बनाते तेजाजी नगर […]
May 18, 2020 शहर में डॉक्टर्स को क्लीनिक खोलने की दी गई अनुमति इंदौर : जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा है कि शहरी क्षेत्र की शराब दुकानें नहीं खोली […]
October 21, 2022 शनिवार को इंदौर जिले के 482 ग्रामीणों को मिलेंगे पक्के मकान
शनिवार को कराया जाएगा गृह प्रवेश।
इंदौर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का […]
February 24, 2022 महाशिवरात्रि पर लाखों दीपों से रोशन होंगे क्षिप्रा के घाट
उज्जैन : महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन शहर में 21 लाख दीपक जलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित […]
January 12, 2023 महापौर को लक्ष्य बनाकर अनर्गल प्रलाप कर रहे कांग्रेसी नेता – देवकीनंदन तिवारी
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इंदौर का सफल आयोजन, जिसे अन्य देशों से आये […]