पुलिस कमिश्नर इंदौर ने स्व. देवेन्द्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी को पदक देकर, किया सम्मानित।
पुलिस कमिश्नर, इंदौर संतोष सिंह ने स्व. चंद्रवंशी की पत्नी को प्रदान किया कर्मवीर योध्दा सम्मान।
इंदौर : वर्ष 2020 के कोरोना काल के शुरुआती समय, जब इस खतरनाक बीमारी के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी और यह अपने आप में एक अदृश्य शत्रु था, उस संकट के समय भी हमारे कोरोना वाॅरियर्स फ्रंट लाइन में आकर इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे थे। इसी जंग में इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा जूनी इंदौर थाने के तत्कालीन टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी, इस अदृश्य शत्रु से लड़ते हुए शहीद हो गये थे ।
कोरोना की इस वैश्विक महामारी की रोकथाम एवं इसकी चुनौतियों से संघर्ष में अथक परिश्रम एवं उत्कृष्ट कर्तव्यपरायणता से जंग लड़ने वाले फ्रंट लाइन वाॅरियर्स पुलिसकर्मियों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक प्रदाय किये गए हैं।
इंदौर पुलिस के वीर सपूत स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी को भी मरणोपरांत उक्त कोरोना कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया।सोमवार दिनांक 13.01.25 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा स्व. देवेंद्र चंद्रवंशी की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी को उक्त पदक प्रदान किया गया।
Related Posts
June 3, 2020 महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया चक्रवाती तूफान, मुम्बई के पास से गुजरा मुंबई . बुधवार को चक्रवाती तूफान निसर्ग महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकराया। इसके चलते […]
June 3, 2024 आरोग्य भारती 05 जून को निकालेगी पर्यावरण संदेश यात्रा
रथ पर सवार होकर दिव्यांगजन देंगे पर्यावरण संरक्षण गीतों की प्रस्तुति।
इंदौर : विश्व […]
May 23, 2024 करंट लगने से दो छात्रों की मौत
इंदौर राऊ क्षेत्र में बी फार्मा के दो छात्रों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना राऊ थाना […]
July 1, 2022 वैंकटेश देवस्थान में सजाया गया मनोहारी पुष्प बंगला, दर्शनों के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता
देश की तीसरी सबसे बड़ी परम्परागत गौरवशाली रथयात्रा 1जुलाई को श्रीलक्ष्मी […]
March 2, 2023 मोबाइल चोरी व लूट की वारदातें करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से ब्रांडेड कम्पनियों के चोरी किए गए 08 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल […]
February 16, 2021 कोरोना संक्रमण का पलटवार, 90 के पार हुए नए संक्रमित मरीज, प्रशासन हुआ अलर्ट
इंदौर : कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में लापरवाही बरतने का नतीजा सामने आ रहा है। कोरोना […]
July 11, 2023 प्रियाणी वाणी पंडित का नया वीडियो सॉन्ग यू ट्यूब पर रिलीज
इंदौर : इंदौर से मुंबई जाकर फिल्म संगीत जगत में जिन गायिकाओं ने शहर का नाम रोशन किया […]