इंदौर : विजय नगर में बगैर अनुमति तथा बगैर पंजीकरण के संचालित एक बाल आश्रम को सील किया गया है। जिला प्रशासन ने वात्सल्यपुरम नामक इस बाल आश्रम के दस्तावेजों को जब्त कर उक्त बाल आश्रम को सील कर दिया।
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी जूनी इंदौर घनश्याम धनगर के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण अधिकारियों की टीम ने विजय नगर क्षेत्र में संचालित वात्सल्यपुरम बाल आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि संस्था में 25 बच्चियां पंजीकृत हैं जो की 12 वर्ष से कम आयु की हैं। इनमें पांच बच्चियां अनाथ हैं। संस्था का जेजे एक्ट की धारा-41 के तहत पंजीकरण का कोई भी दस्तावेज नहीं पाया गया, ना ही बाल आश्रम संचालित करने की कोई अनुमति पाई गई। यहां कोई भी जवाबदार व्यक्ति उपस्थित नहीं पाया गया। इसपर अधिकारियों ने संस्था के समस्त दस्तावेज जब्त कर संस्था को सील कर दिया। इस आश्रम की समस्त बच्चियों को रेस्क्यू कर मेडिकल कराने के बाद राजकीय बाल आश्रम एवं जीवन ज्योति बालिका गृह में भेजा गया।
कलेक्टर द्वारा गठित निरीक्षण टीम में अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम धनगर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा, बाल कल्याण समिति सदस्य संगीता चौधरी, शिक्षा विभाग की अधिकारी श्रीमती शांता तथा विजयनगर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
Related Posts
May 22, 2020 खंडवा- बुरहानपुर के बीच अटकी कई ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान खंडवा : प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का […]
April 18, 2021 कोरोना कर्फ्यू की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ाई, 23 अप्रैल तक बन्द रहेंगे नगरीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 19 से 23 अप्रैल […]
January 17, 2020 अंडरवर्ल्ड कनेक्शन को लेकर कांग्रेस पर बरसे राकेश सिंह इंदौर : शिवसेना नेता संजय राउत के पूर्व पीएम स्व. इंदिराजी की तत्कालीन अंडरवर्ल्ड डॉन […]
May 16, 2024 वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी सहित आठ प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए
17 मई है नाम वापसी की आखरी तारीख।
एक जून को अंतिम चरण में होगी वाराणसी में […]
May 16, 2023 इंदौर से पुरी, गंगासागर,भव्य काशी यात्रा पर रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे की पहली भारत गौरव ट्रेन, इंदौर - पुरी गंगासागर, भव्य काशी अयोध्या […]
February 23, 2020 अपनी ही सरकार को मंत्री वर्मा ने खड़ा किया कटघरे में..बोले किचन कैबिनेट ही सब तय कर लेती है..! इंदौर : मप्र में कांग्रेस की सरकार बने एक साल से ज्यादा समय हो गया है। सीएम कमलनाथ के […]
September 30, 2021 देश के टॉप तीन राज्यों मप्र को लाना है लक्ष्य, एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव में बोले मंत्री दत्तीगांव
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने […]