इंदौर : सोमवार शाम कृष्णपुरा छतरियों पर इंदौर की बेटी, सुरों की देवी लता मंगेशकर की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अग्रणी समाचार पत्र नईदुनिया के बैनर तले रखी गई इस सभा में जनप्रतिनिधि, धार्मिक- आध्यात्मिक सन्त- महात्मा, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, संगीत व अन्य विधाओं से जुड़े कलाकार, वकील, पत्रकार, खिलाड़ी और विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। स्व. लता मंगेशकर का बड़ा होर्डिंग यहां लगाया गया था। उसके समक्ष तमाम आम और खास लोगों ने मोमबत्तियां रोशन कर सुरों की इस अधिष्ठात्री देवी को नमन किया।
लता दीदी को दीपांजलि देने वालों में लताजी के रिश्तेदार मनोज बिनीवाले, विधायक आकाश विजयवर्गीय, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र, अण्णा महाराज, दादू महाराज, ब्रह्माकुमारी हेमलता व अनिता दीदी, चंदू कुंजिर, मिलिंद दिघे, सपना केकरे, सुनील धर्माधिकारी सहित कई विशिष्टजन शामिल थे।
कलाकारों ने पेश किए लताजी के गीत।
कृष्णपुरा छतरियों पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में शहर के वरिष्ठ और नवोदित कलाकारों ने दीपांजलि देने के साथ लता दीदी के गीत गाकर उनकी सुरमयी सफर को याद किया। इस दौरान माहौल बेहद संजीदा और भावुक हो गया था।
Related Posts
October 7, 2023 इंदौर के 14 चौराहों पर एकीकृत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लगाए गए स्मार्ट सिग्नल
आईसीसीसी के कमांड सेंटर से स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल चौराहों पर रहेगी नजर।
स्मार्ट […]
May 22, 2023 तुलसी नगर के रहवासी कॉलोनी को वैध नहीं किए जाने से आक्रोशित
रहवासियों ने दी चरणबद्ध आंदोलन, विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।
इंदौर […]
February 28, 2024 इंटेकवेल के पास फूटी नर्मदा की पाइप लाइन
सुधार कार्य के बाद नर्मदा के प्रथम व द्वितीय चरण की टंकियां भरने का काम शुरू।
तृतीय […]
April 24, 2020 मंत्री सिलावट ने अधिकारियों से चर्चा कर की हालात की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों से लिये सुझाव इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के सांसद, विधायकों, अन्य […]
January 3, 2024 फांसी की लाइव रिपोर्टिंग पर बनीं शॉर्ट फिल्म का आईकेएसएसएफ में होगा प्रदर्शन
वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा द्वारा 27 वर्ष पूर्व की गई फांसी की लाइव रिपोर्टिंग पर बनाई […]
May 28, 2021 बांधवगढ़ में नजर आए 50 से ज्यादा बाघ शावक
इंदौर : बाघों की नर्सरी कहे जाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2 से छह महीने के बीच के […]
December 29, 2021 शहर कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस
इंदौर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस मंगलवार, 28 दिसम्बर को शहर […]