विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने किया दावा।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने विधायक बनने के बाद 6 महीने के अंदर पूरे विधानसभा क्षेत्र की सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया को शुरू करवाने का दावा किया है।
पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए नागरिकों के साथ संवाद कर रहे थे। पटेल ने रिंग रोड से लगे हुए बाबू गांधीनगर पहुंच कर अपना जनसंपर्क शुरु किया । उन्होंने घर-घर जाकर लोगों का आशीर्वाद लिया । जनसंपर्क के दौरान वृद्ध मतदाताओ ने पुष्प हार पहनाकर पटेल का स्वागत किया एवं सिर पर हाथ रखकर विजयश्री का आशीर्वाद भी दिया।
जनसंपर्क के दौरान पटेल चिकित्सक नगर पहुंचे, जहां उन्होंने सांई मंदिर में पूजा अर्चना की और क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया । पटेल मुसाखेड़ी स्थित खाती मोहल्ले में जनसंपर्क के लिए पहुंचे तो वहां लोगों ने जमकर आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। खाती समाज द्वारा पटेल का साफा पहनाकर स्वागत किया गया । वहीं एक प्राचीन शिव मंदिर में पटेल पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शंकर का जल अभिषेक किया, वही माता मंदिर में भी पूजा अर्चना की ।
Related Posts
July 18, 2021 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, ग्रामीणों ने निकाले शव
खरगौन : शहर से करीब 10 किमी दूर चोरल नदी पर बने चिड़िया भड़क में डूबे दोनों युवकों के शव […]
December 10, 2023 दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी पति – पत्नी गिरफ्तार
होटल संचालक एवं उसकी महिला साथी की आरोपियों द्वारा की गई थी हत्या।
पुलिस का दावा, […]
October 24, 2021 शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी, तिलक नगर पुलिस की गिरफ्त में आ गया […]
March 20, 2021 सेंट्रल जेल में शुरू हुआ कैदियों का टीकाकरण, पहले दिन तीन सौ कैदियों को लगाया गया टीका
इंदौर : कोरोना की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अब इंदौर की सेन्ट्रल जेल […]
September 26, 2023 आबकारी विभाग ने जब्त की 30 पेटी अवैध शराब
कुलकर्णी नगर के एक मकान पर दबिश देकर की गई बरामद।
जब्त अवैध शराब का मूल्य एक लाख 22 […]
January 28, 2025 प्रदेश के आभूषण विक्रेता और ग्राहकों को मिलेगा सेम डे सर्टिफिकेशन
जीएसआई ने इंदौर में सैटेलाइट लैब शुरू की।
इंदौर : संगठित आभूषण खुदरा व्यापार, खुलेपन […]
April 2, 2025 वर्तमान में चल रहे विकास कार्य पूरे होते ही बदल जाएगी शहर की फिजा
स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में बोले बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा।
बिगड़े […]