अधिवक्ताओं की टीमें कर सकेंगी शिरकत।
श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट, मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के सहयोग से कर रहा आयोजन।
इंदौर : श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट के तत्वावधान में म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री स्व. रामेश्वर पटेल की स्मृति में अधिवक्ताओं के लिए दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 8 और 9 फरवरी 2025 को इंदौर के आर-9 क्रिकेट ग्राउंड, ग्राम अंबामोलिया, विद्या सागर स्कूल के पास खेला जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, सचिव चेतन चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस टूर्नामेंट के लिए इंट्री फीस 3000 रुपए रखी गई है। रजिस्ट्रेशन पहले आने वाली 32 टीमों का किया जाएगा। प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होंगे, जो सभी अधिवक्ता होने चाहिए। रजिस्ट्रेशन और जानकारी के लिए विजय व्यास- 8871617402 और सौरभ हार्डिया- 7987673676 से संपर्क किया जा सकता है।
टूर्नामेंट के आयोजन में श्री गीता रामेश्वर ट्रस्ट के साथ (को-चेयरमैन), म. प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद भी सहभागी है। संयोजक संतोष यादव, दीपक पटेल, सह संयोजक- साजिद खान, विजय व्यास, सौरभ हार्डिया होंगे। विशेष सहयोगी- डॉ. दौलत पटेल, दिनेश कुशवाह, दिनेश मालवीय, विकास यादव, सौरभ वर्मा, सिद्धांत सिकरवार, संजय हार्डिया हैं।
Related Posts
March 15, 2025 बेटमा में ड्यूटी पर तैनात टीआई संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन
शोकस्वरूप शनिवार को होनेवाला पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त।
इंदौर : शुक्रवार को […]
October 5, 2017 केंद्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथसिंह से मिला फेडरेशन आफ प्रेस क्लब्स इन इंडिया का प्रतिनिधिमंडल - जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की
- पत्रकारों की […]
September 19, 2022 राजस्थान में पेशी पर लाए गए गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या
जयपुर : राजस्थान में नागौर कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े एक गैंगस्टर को गोलियों […]
February 25, 2020 विवादों में घिरी निगम की अतिक्रमण विरोधी मुहिम, बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का लगाया गया आरोप इंदौर. ऑपरेशन क्लीन फुटपाथ के तहत नगर निगम की टीम ने मंगलवार को यशवंत निवास रोड से […]
June 5, 2024 हजारों कॉपियों से सजा अलीजा सरकार का दरबार
जरूरतमंद बच्चों को भेंट की जाएगी ये कॉपियां।
इन्दौर : पंचकुइया स्थित वीर बगीची में […]
February 18, 2023 बृहन्महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली का वार्षिक अधिवेशन 24 फरवरी से इंदौर में होगा
इंदौर : महाराष्ट्र के बाहर निवास करने वाले मराठी भाषियों की केंद्रीय संस्था […]
August 17, 2019 दास्तानगोई आजादी का सुनहरा अध्याय है – हिमांशु इंदौर : दास्तानगोई: शहीद अशफाकउल्ला, रामप्रसाद बिस्मिल और काकोरी कांड पर केंद्रित […]