इंदौर : कोरोना का संक्रमण थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं और न ही मृत्यु दर में कोई कमीं आ रही है। रविवार को फिर 4 मरीजों की मौत कोरोना से हो गई। ये 4 का आंकड़ा भी एक पहेली बन गया है। आखिर रोज 4 मौतें होना महज संयोग है या आंकड़ों की बाजीगरी ये समझ से परे है..!
49 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार को कुल 1512 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1452 सैम्पल निगेटिव और 49 पॉजिटिव पाए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो इंदौर में 83 हजार 136 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से कुल 4664 सैम्पल कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। करीब 73 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं।
4 और मरीजों ने तोड़ा दम..
रविवार को फिर 4 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 226 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। यदि इसका औसत निकाले तो लगभग 5 फीसदी आता है जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।
20 मरीजों ने कोरोना पर पाई विजय।
रविवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 20 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 3435 मरीज कोरोना से पूरीतरह बाहर आ चुके हैं। 1003 मरीजों का इलाज अभी भी चल रहा है।
Related Posts
July 25, 2021 विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड
नई दिल्ली : हरियाणा की पहलवान प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप […]
October 24, 2021 एमजी रोड पर मलबा हटाने के साथ किया जा रहा पेचवर्क
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर बडा गणपति से राजबाडा तक के मार्ग पर मलबा […]
January 6, 2024 इंदौर सातवी बार स्वच्छता में नंबर वन बनेगा..!
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये इंदौर को मिला आमंत्रण।
11 जनवरी […]
September 3, 2021 राऊ पुलिस ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी का प्रयास कर रही लड़की की बचाई जान
इंदौर : पुलिस थाना राऊ ने त्वरित कार्रवाई कर, ट्रेन के सामने आत्महत्या का प्रयास करने […]
March 11, 2022 महिला का बैग छीनकर भागे दो नाबालिग बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
इंदौर : दो शातिर नाबालिग लुटेरे, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों के […]
June 2, 2023 छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वे राज्याभिषेक दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : हिन्दवी स्वराज्य समारोह समिति, मालवा प्रांत द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के […]
November 30, 2021 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
इंदौर : एजुकेशन विंग ट्रैफिक पुलिस इन्दौर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल […]