राज्य फॉरेंसिक लैब, सागर ने दी रिपोर्ट।
मृत्यु का कारण अत्यधिक मात्रा में फंगस लगी कोदी फसल खाना बताया।
भोपाल : राज्य फॉरेंसिक प्रयोगशाला सागर से 7 नवम्बर को मृत हाथियों के विसरा नमूनों की विषाक्तता रिपोर्ट सरकार को प्राप्त हुई है। बता दें कि उमरिया जिले के बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में खितौली और पतौर रेंज में हाथियों की मृत्यु की घटना 29 एवं 30 अक्टूबर को हुई थी। सागर लैब रिपोर्ट में किसी भी भारी धातु एवं कीटनाशक की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।
स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एण्ड हेल्थ ने भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो हर्पीज वायरस के लिये नकारात्मक है। हाथियों की मृत्यु की वजह विषाक्तता बताई है।
फंगस लगी कोदो फसल खाने से हुई हाथियों की मौत।
अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव एल. कृष्णमूर्ति ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन की तीन प्रतिष्ठित प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। उनके निष्कर्ष अनुसार हाथियों की मृत्यु का कारण अत्यधिक मात्रा में फंगस लगी कोदो फसल को खाना बताया गया है।
बताया गया कि 5 नवम्बर को केन्द्र सरकार के आयवीआरआई बरेली उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट के अनुसार मृत हाथियों के विसरा सैम्पल में साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड पाया गया है। इससे यह पता चलता है कि हाथियों ने बड़ी मात्रा में खराब कोदो पौधे/अनाज खाया है।
Related Posts
February 22, 2024 एमएसएमई पंजीयन के लाभ व आयकर प्रावधानों पर सेमिनार में डाला गया प्रकाश
इंदौर : टीपीए एवं इंदौर सीए शाखा द्वारा एमएसएमई रजिस्ट्रेशन से मिलने वाले फ़ायदे और इस […]
November 1, 2018 राहुल के सामने भिड़े दिग्विजय- सिंधिया नई दिल्ली: तमाम कवायद के बावजूद मप्र कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। आम […]
September 9, 2019 सीहोर के समीप नाले में गिरी कार, 4 की मौत, एक लापता भोपाल : इंदौर- भोपाल हाइवे पर सीहोर जिले में एक कार हादसे का शिकार होकर नाले में जा […]
January 25, 2025 इंदौर स्टेशन के रिडेवलपमेंट से पूर्व जनप्रतिनिधियों को योजना से कराए अवगत : सांसद लालवानी
शंकर लालवानी की वेस्टर्न रेलवे जीएम से मुलाकात में हुई विभिन्न रेल प्रोजेक्ट पर […]
December 30, 2020 सामूहिक प्रयासों की बदौलत ही इंदौर स्वच्छता में नम्बर वन है- जावड़ेकर
इंदौर : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि स्वच्छता के मामले में इंदौर ने देश […]
September 1, 2020 कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नहीं होगा तर्पण महोत्सव इंदौर : 2 सितंबर से प्रारंभ होने वाला 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष भी कोरोना महामारी की भेंट […]
April 28, 2021 रेमडेसिविर के नाम पर बेचे जा रहे नकली इंजेक्शन, लोग हो रहे ठगी का शिकार- महाजन
इंदौर : कोरोना मरीजों के इलाज में संजीवनी माने जाने रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन अभी भी दवाई […]