सैकड़ों लोगों की समस्याओं का जनसुनवाई में किया गया समाधान।
इंदौर : प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। यहां पहुंची चित्र नगर में रहने वाली जरूरतमंद कविता पाटिल को आर्थिक सहायता राशि मिलने से उसे बड़ी राहत महसूस हुई।
जनसुनवाई में आयी कविता पाटिल ने बताया कि वह गरीब है। उसने बताया कि वह अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती है लेकिन एक बच्चे की बीमारी के कारण सारा पैसा इलाज में खर्च हो रहा है। उसकी बात को गंभीरता से सुनकर जनसुनवाई में मौजूद अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इससे उसके बच्चों की शिक्षा अवरूद्ध होने से बचेगी। बच्चे आगे पढ़ पाएंगे।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजय देव शर्मा, राजेश राठौर, सपना लोवंशी ने अधिकारियों के दल के साथ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में सैकड़ों नागरिकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। इन में से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। अधिकांश समस्याएं जमीन संबंधी विवादों, स्कूल की फीस, भरण-पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित थे।
Related Posts
March 9, 2022 आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने वाली ग्रामीण महिलाओं का किया गया सम्मान
ग्रामीण स्टार्टअप का हुआ सम्मान।
9 महिलाओं को किया गया सम्मानित।
इंदौर : […]
March 5, 2021 अनुराग- तापसी के ठिकानों पर सर्चिंग जारी, साढ़े तीन सौ करोड़ की अघोषित आय का खुलासा..?
मुम्बई : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों और कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग ने कार्रवाई […]
April 20, 2021 सीएम शिवराज ने कलेक्टरों को दी नए कोविड सेंटर बनाने और भर्ती की छूट, गरीबों को तीन माह का देंगे मुफ्त अनाज
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सोमवार को जिला […]
June 16, 2020 प्रदेश की सभी जल संरचनाओं का रखरखाव सुनिश्चित करें- सिलावट इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है […]
September 27, 2021 खंडवा और खरगौन को बनाएंगे बिजली का हब, सीएम शिवराज ने किया ऐलान, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
इंदौर : झिरण्या क्षेत्र के गांवों में उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से पानी उपलब्ध […]
December 26, 2018 लड़ाकू विमान भी उतर सकेंगे बोगीबिल ब्रिज पर डिब्रूगढ़: ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित देश के सबसे लंबे रेल- सड़क ब्रिज पर लड़ाकू विमान भी […]
June 15, 2017 कृषि ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज की छूट नई दिल्ली- सरकार ने कृषि ऋण का समय से भुगतान करने वालों किसानों को ब्याज में तीन प्रतिशत […]