इंदौर : चितावद रोड पर देर रात आईल मिल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की पास के मकान भी उसकी चपेट में आ गया। घर में रह रहे क्रिकेट कोच और और परिवार के सदस्यों को पता चला, तब तक वे आग में घिर गए, बमुश्किल वे घर से बाहर निकल पाए लेकिन उनका घर जलकर खाक हो गया।
क्रिकेट कोच अशोक दौर ने बताया कि वे हॉल में सो रहे थे तभी देर रात अचानक उन्हें घुटन महसूस हुई । जब उठकर देखा तो आग उनके घर को चपेट में ले चुकी थी। उन्होंने तत्काल परिवार के सभी सदस्यों को उठाया। इतनी देर में घर के आगे वाले हिस्से में ही आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जैसे तैसे घर के पिछवाड़े में बने दरवाजे से वे और परिवार के सभी 11 सदस्य बाहर निकलने में सफल हुए। अशोक दौर के अनुसार ऑयल मिल में लगी आग के कारण उनका घर खाक हो गया। फायर बिग्रेड ने आकर आग बुझाई। अशोक दौर के अनुसार अगर समय रहते उनकी नींद नहीं खुलती तो परिवार के सभी 11 सदस्य आग की चपेट में आ जाते। आग में घर और पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
Related Posts
May 13, 2020 कोरोना संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी, 91 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि इंदौर : बीते तीन- चार दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। […]
January 30, 2023 5 फरवरी से इंदौर जिले में विधानसभा क्षेत्रवार निकाली जाएगी विकास यात्रा
25 फरवरी तक हर दिन दो-दो गांवों में होंगी सभाएं।
व्यापक स्तर पर तैयारियां […]
December 24, 2023 अंतिम चरण में पहुंचा इंदौर – उज्जैन रेलवे लाइन का दोहरीकरण
सांसद लालवानी ने कार्य का निरीक्षण कर 28 दिसंबर तक काम पूरा करने के दिए […]
June 26, 2023 युवाओं को नशाखोरी की ओर धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन : बेग
इंदौर की अस्मिता से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो करेंगे धरना - प्रदर्शन।
इंदौर : सर्वधर्म […]
June 20, 2025 नगर निगम का उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल भ्रष्टाचार के आरोप में नौकरी से बर्खास्त
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा होने पर निगमायुक्त ने की कार्रवाई।
इंदौर : ईओडब्ल्यू की […]
May 23, 2021 सीएम शिवराज का जवाबी हमला, बोले संकटकाल में घटिया राजनीति कर रहे हैं कमलनाथ
भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ के कोरोना से मौतों को लेकर दिए बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान […]
February 1, 2021 कोरोना संक्रमण के मामले फिर हुए कम, एक फीसदी पाए गए नए संक्रमित
इंदौर : शनिवार को आए उछाल के बाद कोरोना संक्रमण में रविवार को पुनः गिरावट आ गई। कुल […]