सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक, सिमकार्ड, एक लाख रुपए से अधिक नकद और लाखों का सट्टे का हिसाब – किताब बरामद।
इंदौर : हाईवोल्टेज IPL क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाली गैंग का क्राइम ब्राँच इंदौर ने थाना लसूडिया पुलिस के सहयोग से पर्दाफाश करते हुए 08 आरोपियों को गिरफतार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल, 17 चेक बुक , 05 लैपटॉप, 21 पासबुक, 31 एटीएम, 21 सिमकार्ड, 1 लाख 10 हजार रुपए नकद और रजिस्टर बरामद हुए जिसमें ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा दर्ज है।
आरोपियों द्वारा लसूडिया क्षेत्र के स्कीम नंबर 136 स्थित फ्लैट में, वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था।
पकड़े वे आरोपियों के नाम (1). माधव बंसल, (2). तीर्थ सैनी, (3).नितिन उर्फ लखन तेली,(4).राहुल राठौर, (5). देवेंद्र सिंह चौहान, (6). विशाल, (7). लक्ष्य सैनी और (8). अंकित प्रजापति होना बताए गए। आरोपियों के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के साथ साथ धोखाधड़ी की धाराओं में भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
Related Posts
August 4, 2021 एसटीएफ ने हवाला कारोबार का किया खुलासा, सात आरोपियों से बरामद किए 70 लाख रुपए
इंदौर : एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर […]
June 9, 2023 निवेश करवा कर धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के खिलाफ एफआईआर
क्राइम ब्रांच ने ऐसी कंपनियों से सचेत रहने की एडवाइजरी जारी की।
इंदौर : थाना एमआईजी […]
December 15, 2023 महापौर से मिले ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलिस
विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।
एलिस ने की इंदौर के स्वच्छता मॉडल की […]
September 28, 2020 एरोड्रम पुलिस ने डेढ़ वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का किया खुलासा, दोस्तों ने ही दिया था वारदात को अंजाम
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र में 2 अप्रैल 2019 को हुए अंधे कत्ल का करीब डेढ़ साल बाद […]
March 26, 2021 होली- धुलंडी पर रोक को लेकर गरमाई सियासत, विधायक संजय शुक्ला ने बीजेपी पर लगाया हिन्दू विरोधी होने का आरोप
इंदौर : रविवार को होली पर लगाए गए लॉक डाउन और धुलेंडी पर लॉक डाउन जैसे ही प्रतिबंधात्मक […]
July 8, 2022 मतगणना में तैनात होंगे एक हजार अधिकारी – कर्मचारी
नगरीय निर्वाचन – 2022
शनिवार को मतगणना कर्मियों का पहला प्रशिक्षण।
इंदौर : इंदौर […]
July 17, 2025 बेटमा साहिब गुरुद्वारा के मुख्य द्वार का सांसद लालवानी ने किया भूमि पूजन
30 फीट ऊंचा सफेद मारबल का बनेगा आकर्षक स्वागत द्वार।
इंदौर : बेटमा साहिब गुरुद्वारा […]