इंदौर : कोरोना संक्रमण के इस दौर में इंदौर प्रेस क्लब के कई पत्रकार साथी या तो अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं या फिर होम आइसोलेशन में हैं। ऐसे पत्रकार साथियों का कोरोना संक्रमण पता करने के लिए डॉक्टर द्वारा उन्हें सीटी स्कैन करवाने को कहा जाता है। शहर के हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर में इसके लिए 3000-3500 रुपए तक चार्ज किया जा रहा है। इंदौर प्रेस क्लब ने अपने सदस्यों के लिए न्यूनतम दरों पर सीटी स्कैन करवाने की व्यवस्था की है।
केवल 800 रुपए में होगा सीटी स्कैन।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब ने सिर्फ ₹800 में सिटी स्कैन की व्यवस्था की है। इसके लिए प्रेस क्लब सदस्य को कोरोना की जांच रिपोर्ट, आधार कार्ड और डॉक्टर का पर्चा प्रेस क्लब को उपलब्ध कराना होगा। प्रेस क्लब द्वारा 800/- रुपए के न्यूनतम शुल्क पर सीटी स्कैन के लिए एक टोकन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस टोकन के माध्यम से प्रेस क्लब द्वारा निर्धारित जवाहर मार्ग स्थित कृति डायग्नोस्टिक सेंटर पर जाकर सदस्य अपना सीटी स्कैन करवा सकते हैं।
यह सुविधा सिर्फ इंदौर प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए ही रहेगी।
Related Posts
January 8, 2020 सीएए के समर्थन में जन जागरण अभियान चलाएगी विहिप इंदौर : विश्व हिन्दू परिषद भी नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आगे आया है। विहिप के […]
June 30, 2024 इंदौर बनाने जा रहा है 51 लाख पौधे रोपने का विश्व कीर्तिमान
मंत्री श्री विजयवर्गीय जी ने की पौधों की पूजा-अर्चना,
बोले,मन हर्षित है। इंदौर […]
February 19, 2019 रिहर्सल के दौरान क्रेश हुए दो एयरक्राफ्ट, एक पायलट की मौत बंगलुरु: मंगलवार को येल हांका एयरबेस पर एयर शो की रिहर्सल के दौरान वायुसेना के दो […]
March 18, 2021 आम जनता के लिए बन्द किए गए रीजनल पार्क, मेघदूत और प्राणी संग्रहालय
रीजनल पार्क और मेघदूत गार्डन सुबह 6 से 9 तक केवल मॉर्निंग वॉकर के लिए खुले […]
May 1, 2022 लाभ मंडपम में डॉक्टर्स पेश करेंगे अपनी गायन व नृत्य प्रतिभा की बानगी
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा सेंट्रल लैब के सहयोग से डॉक्टर्स की […]
January 21, 2020 शहीदों के परिजनों का सम्मान और देशभक्ति गीतों के साथ मनेगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती इंदौर : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर लोक संस्कृति मंच के बैनर तले देशभक्ति से […]
February 27, 2021 पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव।
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग […]