इंदौर : जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जिला प्रशासन ने लगभग 75 करोड़ रूपये बाजार मूल्य की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटा दिया।
जूनी इंदौर क्षेत्र के एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि ग्राम निपानिया तहसील जूनी इंदौर स्थित भूमि खसरा क्रमांक 170 रकबा 0.506 हेक्टेयर जो कि राजस्व अभिलेखों में शासकीय पीरस्थान व्यवस्थापक कलेक्टर इंदौर के नाम पर दर्ज है। उक्त भूमि पर अतिक्रामक शाहिद शाह पिता अब्दुल गफूर शाह निवासी शेरशाह सूरी नगर खजराना द्वारा लोहे के कंटेनर में ऑफिस बना कर भूमि पर बाउंड्रीवॉल बनाने का प्रयास किया जा रहा था, इसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त भूमि के सम्बन्ध में उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर द्वारा प्रचलित वाद क्रमांक CR 00114/2012 में पारित आदेश दिनाँक 04 दिसम्बर 2012 अनुसार स्थगन भी प्रदान किया गया है।
अतिक्रामक द्वारा उक्त स्थगन के विरुद्ध भूमि पर कब्जा कर उसे क्रय-विक्रय किए जाने का प्रयास किया जा रहा था। उक्त क्रय-विक्रय को रोकने तथा न्यायालय के आदेश के पालन में ये कार्रवाई की गई। इस भूमि का बाजार मूल्य लगभग 75 करोड़ रुपए है।
Related Posts
December 9, 2021 सात करोड़ की लागत से होगा गीता भवन हॉस्पिटल का कायाकल्प
इंदौर : गीता भवन हास्पिटल का कायाकल्प किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 12 दिसम्बर को गीता […]
August 13, 2023 इसी माह हो सकता है पैसेंजर एंड पार्सल कार्गो लाइनर ट्रेन का ट्रायल
नई दिल्ली : देश की पहली पैसेंजर एंड पार्सल (पीएंडपी) कार्गो लाइनर ट्रेन जल्द संचालित […]
July 1, 2021 किसानों से दूध खरीदी के भावों में इंदौर दुग्ध संघ ने की बढोतरी
इंदौर : इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोतीसिंह पटेल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश […]
January 30, 2024 नैनोद क्षेत्र में तेंदुए के गाय पर हमले की पुष्टि, पगमार्क भी मिले
वन विभाग ने बढ़ाई सक्रियता, थर्मल ड्रोन से रात में भी होगी सर्चिंग।
बच्चों को घरों […]
April 30, 2021 मनकामेश्वर कांटाफोड़ मन्दिर को मिली 15 और ऑक्सीजन मशीनें, अब कोरोना पीड़ितों को उपलब्ध कराई जा रही हैं कुल 40 मशीनें
इंदौर : नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ मंदिर ट्रस्ट और भक्तों द्वारा कोरोना पीड़ित […]
October 19, 2022 हुक्का बार, लाउंज पर सख्ती से रोक लगाने के लिए कोटपा एक्ट में होगा बदलाव
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए […]
March 1, 2022 यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार यूक्रेन से भारतीयों को वापस […]