इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचकर कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आईडीए के सीईओ विवेक श्रोत्रिय, डॉ. सुमित शुक्ला एवं डॉ. अजयदीप भटनागर भी मौजूद रहे। संभागायुक्त ने मरीजों से चर्चा भी की और अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
मरीजों ने उपलब्ध सुविधाओं पर जताया सन्तोष।
मरीजों द्वारा बताया गया कि अस्पताल में सभी दवाइयाँ मिल रही हैं। भोजन की अच्छी व्यवस्था है। वर्तमान में यहाँ 200 से अधिक मरीज भर्ती हैं।
उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का लिया जायजा।
निरीक्षण के बाद संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी के मुखिया होने के नाते वे कोविड अस्पताल में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की सही-सही स्थिति जानना चाहते थे, इस कारण से उन्होंने इसका निरीक्षण किया। संभागायुक्त ने बताया कि मरीज़ों से चर्चा में उन्हें यहाँ स्थिति पूरी तरह संतोषजनक मिली है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीज़ों की उनके परिजनों से निरंतर फ़ोन पर बात भी कराई जाती है, जिससे उनका मनोबल बना रहे।
Related Posts
April 8, 2022 सीधी : पत्रकार व प्रदर्शनकारियों के कपड़े उतरवाने के मामले में थाना प्रभारी व एसआई लाइन अटैच
सीधी : ऊपर चित्र में अर्धनग्न खड़े दिखाई दे रहे ये लोग कोई चोर, डाकू, लुटेरे या कुख्यात […]
December 8, 2021 सीडीएस जनरल विपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रेश, 14 लोग थे सवार, 13 की मौत की खबर
नई दिल्ली : तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में वायुसेना का एमआई17-वी5 […]
March 8, 2024 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ लोगों से सुझाव एकत्रित करेगी बीजेपी
मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है : रणदिवे ।
विकसित भारत, मोदी की […]
April 7, 2021 कोरोना वालेंटियर्स को मोघे ने भेंट किए सुरक्षा कवच
इंदौर : सामाजिक स्तर पर चालू किए गए वैक्सिनेशन सेंटर पर जो कार्यकर्ता वॉलिंटियर्स का […]
October 11, 2023 शेष 94 सीटों पर बीजेपी भी करना चाहती है अब कांग्रेस की सूची का इंतजार..!
🔹कीर्ति राणा 🔹
मध्य प्रदेश का मतदाता किस पार्टी को सिर आंखों पर बैठाएगा, किसका तर्पण […]
May 13, 2025 कनाडिया में अहिल्या बावड़ी का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में कनाडिया में स्थित माँ अहिल्या बावड़ी का […]
February 17, 2021 आईएएस अधिकारियों की इंडक्शन ट्रेनिंग में मप्र के 33 अधिकारी करेंगे शिरकत
भोपाल : कोरोना काल में लंबे समय से टल रही आईएएस अफसरों की इंडक्शन ट्रेनिंग अप्रैल-मई […]