मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी वार्ड स्तर पर चलाएगी सेवा अभियान, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

  
Last Updated:  May 29, 2021 " 08:27 pm"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पहला कार्यकाल सफलता के साथ पूर्ण हुआ था, दूसरे कार्यकाल के 2 वर्ष अभूतपूर्व सफलता के साथ रविवार 30 मई को पूर्ण होने जा रहे हैं।
बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि इन 7 वर्षों के कार्यकाल में देश में केंद्र सरकार ने कई ऐसे अभूतपूर्व निर्णय व कार्य किए जो असंभव थे। केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को नगर के सभी 85 वार्डों में बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह से लेकर शाम तक कोरोना गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन करते हुए सेवा कार्य किए जाएंगे। इसके तहत कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों में दवाई, उपकरण व फल वितरण, आमजन के बीच जन-जागरण अभियान चलाते हुए मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ कुछ स्थानों पर सेवा कार्य करने वाले डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। चिन्हित स्थानों पर वैक्सिनेशन भी कराया जाएगा। सभी कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
सेवा कार्यों की रूपरेखा बनाने के लिए नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे की उपस्थिति में नगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष व मंडल टोलियों की वर्चुअल बैठक भी संम्पन्न हुई।

सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1, 4 एवं राऊ के कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार के नेतृत्व में वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में रक्तदान किया गया। भाजयुमो के मयूरेश पिंगले, विवेकसिंह गौड़ , क्रांति वाजपेई, सन्नी टुटेजा, धीरज ठाकुर, नितेश चौहान, धर्मेंद्र यादव, पंकज फतेहचंदानी, निक्की यादव सहित 52 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया। सेवा ही संगठन अभियान 2 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 , 3 एवं 5 के भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्तदान किया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *