इंदौर : राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर मंगलवार 23 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना तेजाजी नगर क्षेत्र में एक युवक ने कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस की मदद की जरूरत है। सूचना मिलने पर इंदौर के थाना तेजाजी नगर क्षेत्र अंतर्गत डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.41 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।
डायल-100 के स्टाफ एएसआई विपिन उपाध्याय और पायलेट लोकेश पवार तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित युवक को चिकित्सा वाहन की मदद से एम.वाय.अस्पताल भिजवाया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है। एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर बताया कि अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीले कीट नाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी सूचना पर डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ द्वारा मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सम्बन्धित पुलिस थाने द्वारा की जाएगी।
Related Posts
March 18, 2023 आरएसएस की प्रतिनिधि सभा में आगामी शताब्दी वर्ष के निमित्त तय किए गए लक्ष्य
संघ के कार्यों और विस्तार पर डाला गया प्रकाश।
राष्ट्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों और […]
November 1, 2021 सूरत, प्रयागराज और जोधपुर से जुड़ा इंदौर, तीनों शहरों के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने उड़ानों को दिखाई हरी झंडी
इंदौर : स्वच्छता में नम्बर वन शहर इंदौर से अन्य शहरों के लिए हवाई सेवा का विस्तार तेजी […]
January 26, 2021 What Is Accumulated Depreciation? Accumulated depreciation is an essential accounting concept that represents a fixed […]
January 20, 2023 बढ़ते जिहादी हमलों के खिलाफ विहिप, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव […]
March 19, 2019 दर्शकों के मन भायी अमिताभ- तापसी अभिनीत ‘बदला’ मुम्बई- 7 मार्च को रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'बदला' box office पर दूसरे हफ्ते में भी खासी […]
April 2, 2022 भक्तिवभाव के साथ मनाया गया भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव, शोभायात्रा ने बनाया उत्सवी माहौल
इंदौर : सिन्धी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। […]
July 19, 2024 माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी का भारत में भी पड़ा असर
एयरलाइंस, बैंकिंग, कॉरपोरेट और आईटी कंपनियों का कामकाज प्रभावित।
डिले हो रहीं अथवा […]