जनता कर्फ्यू का सख्ती के साथ कराया जा रहा पालन, बेवजह घर से निकले लोगों को पकड़कर भिजवाया अस्थाई जेल

  
Last Updated:  April 21, 2021 " 05:09 pm"

इंदौर : बुधवार से पूरे इंदौर जिले में लगाए गए जनता कर्फ्यू का जिला व पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही सख्ती के साथ पालन करवाना शुरू कर दिया। जवाहर मार्ग व एमजी रोड सहित सभी प्रमुख मार्गों के चौराहों पर पुलिस ने सख्ती बरती। अनावश्यक आवागमन को रोकने के लिए जगह- जगह बेरिकेड्स लगा दिए गए। इसके चलते वाहन चालक गलियों में रास्ता तलाशते देखे गए। राजवाड़ा चौक की ओर जाने वाले लगभग सभी रास्तों अवरोधक खड़े कर आवागमन बन्द कर दिया गया।

अनावश्यक घूमने निकले लोगों को भिजवाया अस्थाई जेल।

चौराहों पर तैनात पुलिस ने हर आने- जाने वाहन चालक व राहगीरों को रोककर पूछताछ की। जो भी अनावश्यक घूमते पाए गए उन्हें पकड़कर अस्थाई जेल भिजवा दिया गया। इसके लिए बसों का इंतजाम पहले से कर रखा था।

मारोठिया बाजार भी कराया बन्द।

जनता कर्फ्यू में राशन, किराना, दूध, सब्जी की दुकानों की सीमित समय के लिए छूट दी गई है। मारोठिया बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सराफा पुलिस ने कड़ाई बरतते हुए बाजार बंद करा दिया। सीतलामाता बाजार में भी इधर- उधर बैठे लोगों को समझाइश देकर घर भेजा गया।

चोइथराम मंडी के बाहर लगे ठेलों को हटाया।

जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने नगर निगम के अमले की मदद से चोइथराम फल व सब्जी मंडी के बाहर लगने वाले ठेलों को कड़ाई बरतते हुए हटा दिया। समझाइश पर नहीं हटनेवाले कतिपय ठेले वालों की फल व सब्जियां भी जब्त कर ली गई। फुटपाथ पर दुकान लगाकर सब्जी व फल बेचने की अनुमति भी नहीं दी गई।

लोक परिवहन भी बन्द।

प्रशासन ने लोक परिवहन के साधन ई रिक्शा, ऑटो और बसों को भी बन्द कर दिया है।केवल अस्पताल आने- जाने के लिए ही इनके उपयोग की छूट दी गई है। इसके चलते रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर आने- जाने वालों को परेशानी झेलनी पड़ी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *