इंदौर :बिजासन रोड स्थित प्राचीन अखंड धाम आश्रम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव में रविवार को सुबह से भक्तों का मेला जुटा रहा। महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का क्रम भी चलता रहा। महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सदगुरू देवों को पुष्पांजलि समर्पित की। पांच सौ से अधिक भक्तों ने दीक्षा प्राप्त की, वहीं 5 हजार से अधिक भक्तों ने गुरू प्रसादी का भी पुण्य लाभ उठाया।
आश्रम परिवार के हरि अग्रवाल, भावेश दवे एवं सचिन सांखला ने बताया कि आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी चेतन स्वरूप का पूजन करने के लिए अनेक श्रद्धालु बाहर से भी आए। सांसद शंकर लालवानी एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के आतिथ्य में समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, विजय गोयल, विजयसिंह परिहार, न्यायमूर्ति सत्येन्द्र जोशी, किशोर गोयल, अशोक गोयल, मोहनलाल सोनी, दीपक जैन टीनू, महेश चायवाला, आदित्य सांखला आदि ने आरती एवं पूजन में शामिल होकर महामंडलेश्वर डॉ. चेतन स्वरूप को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। गुरू वंदना स्वामी राजानंद महाराज ने प्रस्तुत की। अनेक भक्तों ने आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन स्वामी अखंडानंद महाराज एवं चित्रकूट पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद महाराज, वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज एवं आश्रम के अन्य सदगुरूओं की आरती व पूजन में भाग लिया। सैकड़ों भक्त गुरूपूजन के लिए सुबह से कतार में लगकर प्रतीक्षारत रहे। आश्रम के संत राजानंद एवं अन्य संत पूरे समय व्यवस्थाएं संभाले रहे।
Related Posts
October 7, 2022 बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाए दो सिकलीगर
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध हथियारों के बड़े जखीरे के साथ दो सिकलीगरों को […]
September 27, 2020 सांवेर को मिली बड़ी सौगात, 24 सौ करोड़ की नर्मदा परियोजना का सीएम ने किया शुभारम्भ
इंदौर : उपचुनाव के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। […]
December 13, 2024 वर्ल्ड हिंदू इकोनामिक फोरम का वार्षिक सम्मेलन मुंबई में प्रारंभ
स्थायी आर्थिक मॉडल को बढ़ावा देने के लिए मुंबई में बड़ा जमावड़ा।
24 सत्रों में 100 से […]
September 10, 2021 मंदसौर में मासूम बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले हैवान की फांसी की सजा पर हाईकोर्ट की मुहर
इंदौर : मंदसौर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी इरफान की फाँसी की सजा को […]
July 30, 2021 एमपी बोर्ड 12 का परीक्षा परिणाम घोषित, शत प्रतिशत रहा परिणाम
इंदौर : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार […]
February 12, 2023 साइबर अपराध और उससे निपटने के उपायों पर प्रो. रावल ने डाला प्रकाश
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
इंदौर : विश्वविद्यालय […]
July 11, 2021 बाजारों, पर्यटन स्थलों में बढ़ रही भीड़ कोरोना को दे रही पलटवार का मौका, घट- बढ़ रहे हैं संक्रमित मामले..!
इंदौर : बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट व पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ कोरोना को पलटवार का […]