कलेक्टर ने नियुक्त किए अधिकारियों के लिंक अधिकारी

  
Last Updated:  December 6, 2020 " 12:45 pm"

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने जिला कार्यालय में पदस्थ राज्य सेवा के अधिकारियों के लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। कोई अधिकारी प्रशासनिक कार्य एवं अवकाश पर होने से कार्यालय के बाहर होने की दशा में उनके प्रभार की शाखाओं का तथा दांडिक कार्य एडीएम या एसडीएम संपादन किये जाने के लिये प्रथम एवं द्वितीय लिंक अधिकारी रहेंगे।
जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर सोहन कनास के प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सुनील झा और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर डॉ. रजनीश श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर सुनील झा के प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर पराग जैन और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर शिखा पोरस नरवाल को नियुक्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर डॉ. रजनीश श्रीवास्तव के प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर प्रतुलचंद्र सिन्हा और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर शाश्वत शर्मा को नियुक्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर रवि कुमार सिंह के प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर शाश्वत शर्मा और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर शिखा पोरस नरवाल को नियुक्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर शिखा पोरस नरवाल के प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सोहन कनास और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर रवि कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर शाश्वत शर्मा के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मुनीष सिंह सिकरवार और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सोहन कनास को नियुक्त किया गया है। संयुक्त कलेक्टर प्रतुलचंद्र सिन्हा के प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर डॉ. रजनीश श्रीवास्तव और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अंशुल खरे को नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव के प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर रवि कुमार सिंह और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मुनीष सिंह सिकरवार को नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर मुनीष सिंह सिकरवार के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अक्षय मरकाम को नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर अंशुल खरे के प्रथम लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सुनील झा और द्वितीय लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर प्रतुलचंद्र सिन्हा को नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर पराग जैन के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अंशुल खरे और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अक्षय मरकाम को नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर अक्षय मरकाम के प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर पराग जैन और द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *