पूर्व नौकरशाहों और प्रबुद्धजनों में पैठ बढ़ाने के लिए बीजेपी ने शुरू किया विशेष संपर्क अभियान

  
Last Updated:  October 22, 2022 " 04:22 pm"

मप्र के पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की भाजपा नेताओं के साथ बैठक

भोपाल। समाज और उसके प्रभावशाली नागरिकों से संपर्क, संवाद और समन्वय स्थापित करने और बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का विशेष संपर्क अभियान शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने राजधानी के भोजपुर क्लब से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों के बारे में पूर्व अधिकारियों को विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रनिर्माण में उनके सक्रिय सहयोग एवं सतत सम्पर्क में रहने का आग्रह किया।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इस अभियान के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संदेश को समाज के अन्य लोगों तक पहुंचाने में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी महती भूमिका निभा सकते हैं।

संपर्क अभियान के शुभारंभ अवसर पर भगवानदास सबनानी, पूर्व सीबीआई डायरेक्टर ऋषिकुमार शुक्ला, पूर्व डीजीपी स्वराज पुरी, पूर्व आईएएस एस.के.मिश्रा, अजातशत्रु, रघुवीर श्रीवास्तव, एस.एस.उप्प्ल, महेश चौधरी, कवींद्र कियावत, डी.डी.अग्रवाल, एस.एन.रूपला, के.पी.राही, एस.एन.एस चौहान, नरेश पाल, बी.एस. कुलेश, अशोक वर्मा, डॉ. राजीव सक्सेना, पूर्व आईपीएस आर.के.मराठे, आर.के.अरुसिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

प्रत्येक जिले में चलेगा संपर्क अभियान।

विशेष संपर्क अभियान के प्रभारी प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज से अपने संपर्क और संवाद को सुदृढ़ करने तथा विस्तार देने के उद्देश्य से विशेष संपर्क अभियान शुरू किया है।लोक कल्याण के हमारे मंत्र को प्रतिपादित करने के उद्देश्य से यह अभियान अत्यंत प्रभावशाली साबित होगा।

राहुल कोठारी ने बताया कि विशेष संपर्क अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले में चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत शिक्षा, विधि, चिकित्सा, संस्कृति, कला, खेल, विज्ञान, उद्योग एवं अर्थजगत, कृषि, पत्रकारिता तथा धार्मिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा। इस दौरान इन प्रमुख व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की जाएगी और उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं अंतोदयी प्रयासों से अवगत कराया जाएगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *