इंदौर : अयोध्या धाम मे सोमवार को राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य, दिव्य मंदिर में राम लला की जीवंत प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ प्रसंग पर विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर चल रहे तीन दिवसीय रामोत्सव का समापन विराट प्रभातफेरी के साथ हुआ। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में राम, लक्ष्मण, सीता एवं हनुमान आदि के श्रृंगार में आए बच्चों को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया। अखंड रामायण पाठ के साथ ही हनुमान चालीसा के 1100 सामूहिक पाठ भी किए गए।
आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, यदुनंदन माहेश्वरी, पं. दिनेश शर्मा, पं. राजेश शर्मा, राजेन्द्र महाजन, श्रीमती रेणु गुप्ता एवं उमा शुक्ला ने बताया कि सभी देवालयों में आकर्षक एवं मनोहारी पुष्प श्रृंगार तथा विद्युत सज्जा, एलईडी पर अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण, मंदिर परिसर में इन्द्रधनुषी रंगोली के साथ हजारों दीपों से दीपदान करने जैसे अनेक उत्सव मनाए गए। सुबह से शाम तक पांच हजार से अधिक भक्तों ने आश्रम परिसर पहुंचकर अपनी खुशियां व्यक्त की। हनुमानजी सहित सभी देवी-देवताओं को 56 भोग समर्पित कर प्रसाद वितरण भी किया गया।
Related Posts
December 8, 2023 महिलाओं के साथ लूट की वारदातें करने वाले आरोपी जीजा – साले गिरफ्तार
शराब पीने के लिए करते थे लूट की वारदात।
इंदौर : महिलाओं के साथ लूट की वारदातें करने […]
July 25, 2024 रेल बजट में मध्यप्रदेश को मिला 14,738 करोड़ रुपए का आवंटन
सेफ्टी, कवच, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं यात्री सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस।
जबलपुर : […]
May 27, 2023 मोदी सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी चलाएगी जनसंपर्क अभियान
हितग्राहियों के होंगे सम्मेलन।
मोदी सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराया जाएगा […]
July 17, 2023 स्व. टीआई वास्कले के परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान निधि देने का ऐलान
शहीद वास्कले के परिवार का पूरा ध्यान रखेगी सरकार : सीएम शिवराज
इंदौर : देश सेवा में […]
April 24, 2020 इंदौर में स्वास्थ्य संबंधी अधोसंरचना के विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर भेजें- लिखी इंदौर : भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में गठित केन्द्रीय दल के प्रभारी […]
February 7, 2022 स्वर अधिष्ठात्री के अवसान से स्तब्ध है समूचा भारत
फरवरी की छह तारीख, रविवार की सुबह जिस बुरी ख़बर को लेकर आई, वो कभी न् भूल पाने वाली ख़बर […]
February 1, 2023 केंद्रीय बजट में आयकर छूट सीमा बढ़ाकर मध्यम वर्ग को दी गई राहत।
आयकर अधिनियम की धारा 87A की छूट के साथ 7 लाख रुपए तक की आय पर नहीं देना होगा कोई […]