कृषि सम्मेलन में पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन का किया गया सीधा प्रसारण

  
Last Updated:  December 16, 2021 " 08:53 pm"

इंदौर : कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित किया। भाजपा किसान मोर्चा जिला इंदौर ग्रामीण के कार्यक्रम में किसानों ने स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम देखा।

कार्यक्रम की शुरूआत भगवान बलराम, भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण मुराई मौर्य समाज धर्मशाला, पिपलिया राव, राजीव गांधी चौराहा के पास, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि रावलिया, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णकांत रोकडे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार की उपस्थिति में किया गया।

प्रधानमंत्री के भाषण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि देश में नवाचारों के माध्यम से देश के विकास की नींव को मजबूत करने का काम केंद्र और राज्य सरकार कर रही है। हर क्षेत्र में नवाचार के साथ आगे बढ़ने का क्रम जारी है, कृषि के क्षेत्र में भी इसी नवाचार को अपनाते हुए प्राकृतिक खेती का आह्वान पीएम मोदी द्वारा किया गया है, जो कृषि और देश के कृषकों को एक नई दिशा देगा। प्राकृतिक खेती में कम लागत में अधिक उत्पादन के साथ उत्तम गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त होती है, जो किसानों को आत्म निर्भर बनाने में कारगर होगी।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि रावलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए काम कर रही है। किसानों की आय दुगुनी करने का संकल्प, भाजपा की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम को मधु वर्मा, कृष्णकांत रोकड़े ने भी संबोधित किया।
स्वागत भाषण किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार ने दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महेश पटेल, संदीप श्रीवास, जितेन्द्र चौधरी, बद्रीलाल चौधरी, बसंतीलाल जाट, सीताराम चौधरी, रमेश चौधरी, विक्रम ठाकुर, संतोष जाट, वरूण पाल सहित किसान मोर्चे के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विजय पाटीदार ने किया। आभार धर्मेन्द्र वर्मा ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *