इंदौर : पुलिस थाना लसुडिया क्षेत्रांतर्गत टेनिस मैच का सट्टा पकड़ा गया।यहां आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से टेनिस मैच का सट्टा खेलते पाए गए।
रविवार को थाना लसुडिया पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कान्हा सांची पांईट प्ले होटल के पास महालक्ष्मी नगर इन्दौर में एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर मेड्रिड ओपन टेनिस मैच का मोबाइल फोन पर सट्टा लगा रहा है । मुखबिर की सूचना पर थाना लसुडिया की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर मेड्रिड ओपन टेनिस मैच (पी.मार्टिक एवं ए एनिसीमोवा) के बीच चल रहे टेनिस मैच का लोटस नाम की बेबसाइट पर ऑनलाइन आईडी लेकर अपनी आईडी से टेनिस मैच का सट्टा लगाते रंगे हाथों पकडा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राहुल पिता स्व रमेश वर्मा उम्र 35 साल नि. 542 गुलाब बाग कॉलोनी इन्दौर का होना बताया । जिस पर थाना लसुडिया अपराध क्रमांक 646/2022 धारा 4(ए)/ पब्लिक गैम्बलिंग म.प्र. एक्ट 1976 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया ।
Related Posts
July 22, 2023 सेवानिवृत्त बैंक फेडरेशन का दुबारा अध्यक्ष चुने जाने पर देशपांडे का अभिनंदन
इंदौर : अखिल भारतीय बैंक सेवानिवृत फेडरेशन, अखिल भारतीय सेंट्रल बैंक सेवानिवृत्त […]
October 27, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल
इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण […]
January 30, 2021 यंग आदिवासी और अटल फुटबॉल क्लब ने अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में बनाई जगह
इन्दौर : इन्दौर पुलिस एवं खेल व युवा कल्याण विभाग म.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में […]
July 28, 2025 एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण अभियान की शुरुआत
सांसद शंकर लालवानी और विधायक गोलू शुक्ला के आतिथ्य में रोपे गए पौधे।
इंदौर : एमजीएम […]
March 10, 2017 पूर्वी-उत्तरी भारत में मौसम का मिजाज बदला,तेज हवा और बारिश नई दिल्ली। फरवरी के अंत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी, लेकिन मार्च का महीना शुरू होते […]
September 27, 2021 सेंट्रल जेल के कैदियों ने भी किया पितरों का श्राद्ध पूजन व तर्पण
इंदौर : श्राद्ध पक्ष में सेंट्रल जेल के कैदियों को भी अपने दिवंगत पूर्वजों के तर्पण का […]
April 7, 2021 हजारों के बिजली के बिल और वसूली में की जा रही सख्ती का कांग्रेस ने किया विरोध, जोन दफ्तरों पर सौंपे ज्ञापन
इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि कांग्रेस की सरकार ने […]