इंदौर : अन्ना दुरई ने इंदौर प्रेस क्लब में खेली जा रही वरिष्ठ पत्रकार अतुल लागू की स्मृति में आयोजित टेबल टेनिस स्पर्धा के फायनल में प्रवेश किया। अन्ना ने सेमीफायनल में अरविंद तिवारी को हराया। फाइनल में उनका मुकाबला राजेश ज्वेल से शुक्रवार को होगा।
टेबल टेनिस स्पर्धा के बुधवार को हुए सेमीफायनल में अन्ना दुराई ने अरविंद तिवारी को सीधे गेमों में 2-0 से हराया। अन्ना के जबरदस्त डिफेंस को भेदने में तिवारी नाकाम रहे।अब तीसरे स्थान के लिए अरविंद तिवारी का मुकाबला रफी मोहम्मद शेख से होगा।
सिराज, सतीश, अमित और जयराज कैरम के सेमीफायनल में पहुंचे।
जीवन साहू की स्मृति में खेली जा रही कैरम स्पर्धा में सिराज अहमद ने कड़े मुकाबले में हेमंत शर्मा को 22-10 से पराजित कर सेमीफायनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला सतीश गौड़ से होगा। सतीश गौड़ ने राजेश ज्वेल को 25-5 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई। जयराज सिंह उज्जैनी ने एक अन्य क्वार्टर फायनल में प्रवीण सावंत को एकतरफा मुकाबले में 25-1 से मात दी। अमित त्रिवेदी ने भी अंतिम चार में जगह बनाई। इससे पूर्व खेले गए प्री क्वार्टर फायनल मुकाबले में सिराज अहमद ने जीतू शिवरे को 25-8 से हराया। गुरुवार को स्पर्धा के सेमीफायनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें सिराज अहमद का सामना सतीश गौड़ से और अमित त्रिवेदी का मुकाबला जयराज सिंह उज्जैनी से होगा।
Related Posts
December 8, 2024 13 जनवरी को मनाई जाएगी मां शाकंभरी देवी का रजत जयंती महोत्सव
इंदौर : आम लोगों को साग-सब्जी, फल-फूल उपलब्ध कराने वाली मां शाकम्भरी देवी सकराय माताजी […]
December 29, 2021 पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत इंदौर में की गई पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना, हिंगणकर बनाए गए एसीपी क्राइम
भोपाल : मप्र सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इंदौर व भोपाल […]
January 26, 2022 इंदौर को बनाएंगे स्टार्टअप कैपिटल, सरकार मुहैया कराएगी सभी सुविधाएं- मुख्यमंत्री
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि स्टार्टअप के लिये प्रदेश में अनुकूल […]
May 9, 2023 मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए 14 मई को चलो मम्मा वॉकेथान
इंदौर : वर्ल्ड मदर्स डे (विश्व मातृ दिवस)के उपलक्ष्य में संस्था वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के […]
November 19, 2022 भारतीय टीम के टी – 20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन पर चयन समिति बर्खास्त
इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से […]
February 24, 2024 आदतन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस होंगे निरस्त
एमजी रोड और जवाहर मार्ग घोषित हुआ वन वे।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव की […]
May 24, 2023 इंदौर प्रेस क्लब की चार दिवसीय कार्टूनशाला गुरुवार से
ख्यात कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी बच्चों देंगे प्रशिक्षण।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब […]