भोपाल : मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार 3 नवम्बर को मतदान होने जा रहा है। इसके चलते रविवार शाम 6:00 बजे के बाद सभी 28 सीटों की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
दोनों दलों ने प्रचार में झोंकी पूरी ताकत।
उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बीजेपी ने 274 जनसभाएं, रैली और रोड शो किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर सीट पर औसतन 3 बार गए।
वहीं कांग्रेस ने कुल 170 सभाएं व रैलियां की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ हर सीट पर औसतन 2 बार गए।
शिवराज व कमलनाथ ने की सर्वाधिक सभाएं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता का समर्थन पाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा दिया था। उन्होंने 78 बार जनसभाएं की। उधर विपक्ष के दिग्गज नेता कमलनाथ ने 50 से अधिक जनसभाएं की। शिवराज सिंह चौहान के बाद सबसे ज्यादा सभाएं कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। सिंधिया ने कुल 71 जनसभाएं की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने 45, नरेंद्र सिंह तोमर ने 48 और उमा भारती ने 20 सभाएं की।
Related Posts
June 18, 2021 18 जून से खुलेंगे चिड़ियाघर, रीजनल पार्क व मेघदूत उपवन
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई कमीं को देखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रीजनल पार्क, […]
February 12, 2022 इंदौर के 25 स्टार्टअप्स को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया पुरस्कृत, एक सप्ताह में आएगी मप्र की स्टार्टअप पॉलिसी
इंदौर : शहर के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम रहा। सांसद सेवा संकल्प […]
November 12, 2022 जिंदगी को नए तरीके से जीने की प्रेरणा देता नाटक ‘संध्या छाया’ का प्रभावी मंचन
सानंद के मंच पर निर्मिती सावंत और वैभव मंगल के अभिनय की नजर आई बेहतरीन […]
July 5, 2021 नेमावर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले कमलनाथ, मामले की सीबीआई जांच की मांग की
देवास : नेमावर में आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या कर उन्हें खेत में गाड़ […]
February 8, 2023 इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, 15 को जारी होगा टेंडर
करीब 1,000 करोड़ रु की लागत से बनेगा नया रेलवे स्टेशन।
पार्क रोड स्टेशन भी विकसित […]
September 23, 2021 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया,चार आरोपी धराए, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण व नकदी सहित सट्टा पर्चियां बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया की संयुक्त कार्रवाई में, आईपीएल क्रिकेट मैच […]
May 7, 2021 हालात में सुधार के मिल रहे संकेत, लगातार दूसरे दिन कम मिले नए संक्रमित मामले
इंदौर : बीते दो दिनों से नए संक्रमित मामलों में कमीं नजर आ रही है। हालांकि ग्रोथ रेट पर […]