इंदौर : लंबे विचार मंथन और विधायकों के दबाव – प्रभाव के बीच बीजेपी प्रदेश संगठन ने इंदौर नगर निगम की महापौर परिषद के नाम तय कर दिए हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के हस्ताक्षर से जारी बयान में महापौर परिषद में लिए गए पार्षदों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।
ये होंगे महापौर परिषद के सदस्य।
विधानसभा 1 से निरंजन सिंह चौहान और अश्विनी शुक्ल।
विधानसभा 2 से राजेंद्र राठौड़ और जीतू यादव।
विधानसभा 3 से मनीष शर्मा, मामा।
विधानसभा 4 से प्रिया डांगी और राकेश जैन।
विधानसभा 5 से राजेश उदावत और नंदकिशोर पहाड़िया।
राऊ विधानसभा से अभिषेक बबलू शर्मा।
विधायकों की पसंद को महापौर परिषद में तवज्जो मिली है पर सांसद शंकर लालवानी को निराशा हाथ लगी है। वे पार्षद कंचन गिदवानी को विधानसभा 4 से महापौर परिषद में स्थान दिलवाना चाहते थे।इसीलिए पिछले दिनों गठित अपील समिति से कंचन गिदवानी का नाम उन्होंने वापस ले लिया था पर विधायक मालिनी गौड़ के विरोध के चलते बात भोपाल तक पहुंच गई। वहां से भी मालिनी गौड़ को तवज्जो मिली और विधानसभा 4 से उनके सुझाए गए दोनों नामों को महापौर परिषद में जगह मिली। सांसद लालवानी तमाम प्रयासों के बाद भी अपनी समर्थक पार्षद श्रीमती गिदवानी को एमआईसी में स्थान नहीं दिलवा सके।
Related Posts
December 24, 2022 आईडीए संचालक मंडल की बैठक में 331 करोड़ के निर्माण कार्यों को दी गई स्वीकृति
फूटी कोठी फ्लाईओवर को मिली हरी झंडी।
लता मंगेशकर के नाम होगा राजेंद्र नगर स्थित […]
April 11, 2021 मंत्री उषा ठाकुर ने भिलाई के प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई बढाने का किया आग्रह
इंदौर : कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा […]
October 25, 2024 हेलोवीन पार्टी मनाने वालों के खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर चिकित्सकों ने निकाली रैली
जूनियर डॉक्टर्स, नर्सेज, मेडिकल व नर्सिंग छात्र - छात्राएं और कर्मचारी संगठनों के […]
January 14, 2020 जो इतिहास को भूलता है वह भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के संत आचार्यश्री विद्या सागरजी महाराज ने मंगलवार को तिलक नगर […]
July 2, 2022 कला, खेल, साहित्य के संरक्षण के लिए जो संभव होगा करेंगे – भार्गव
भाजपा महापौर के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव साहित्य, कला मंच, सफाईकर्मी, खेल संगठनों, […]
April 17, 2021 निर्धारित दरों के अनुसार ही शुल्क वसूलें निजी अस्पताल, कलेक्टर ने दी हिदायत
इंदौर : शहर के नागरिकों, मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए फीडबैक और सुझावों के […]
December 14, 2020 लोक अदालत में 59 करोड़ 82 लाख रुपए के अवार्ड पारित
इंदौर : जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 1519 प्रकरणों का […]