नशे के लिए करते थे मोबाइल लूट की वारदातें।
तीन मोबाइल व एक डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 शातिर मोबाइल लुटेरे पुलिस थाना खजराना इंदौर की गिरफ्त में आए हैं। आरोपी सुनसान रास्तों पर राहगीरों से मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।पूछताछ में आरोपियों से थाना खजराना क्षेत्र में की गई 3 मोबाइल लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों से लूटे हुए 3 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम दीपक बड़ेरिया उम्र 20 साल निवासी सरस्वती नगर, इंदौर व सुमित गोस्वामी उम्र 18 साल निवासी बाबा मनसब नगर, खजराना, इंदौर होना बताए।
आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए राहगीरों से मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी दीपक पूर्व में भी नकबजनी, डकैती की योजना जैसे कई अपराधों में लिप्त रहा है, इसके संबंध में और जानकारी निकाली जा रही है ।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाए रही है। उनसे अन्य वारदातों आदि के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
July 19, 2022 पैदल चलते हुए ओम द्विवेदी ने पूरी की चारधाम यात्रा, सुनाए संस्मरण
इंदौर : मूल रीवा निवासी वरिष्ठ पत्रकार ओम द्विवेदी ने इंदौर में कई वर्षों तक बड़े […]
June 15, 2020 कोरोना के संभावित उछाल से निपटने की रणनीति पर की गई चर्चा इंदौर : कोरोना को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अभी पीक आना बाकी है ऐसे में सांसद शंकर […]
August 30, 2023 मप्र साहित्य अकादमी के दोबारा अध्यक्ष बनें डॉ. विकास दवे
स्टेट प्रेस क्लब ने पुनः मनोनयन पर डॉ. दवे का किया स्वागत।
इंदौर : राज्य शासन ने […]
May 19, 2024 जुआ खेलते पकड़े गए 09 आरोपी, डेढ़ लाख रुपए नकदी सहित अन्य सामग्री बरामद
इंदौर : जुआ खेलते 09 आरोपी, क्राइम ब्रांच इन्दौर व थाना लसुड़िया की संयुक्त कार्रवाई में […]
March 5, 2021 महाशिवरात्रि पर 25 हजार लोगों को ही महाकाल मंदिर में ऑनलाइन पंजीयन के जरिए दर्शन की मिलेगी अनुमति
ऑनलाइन, एप अथवा टोल फ्री नंबर पर प्री बुकिंग करवाई जा सकेगी।
प्री बुकिंग कराने वाले […]
October 17, 2022 बुजुर्ग महिला की जान बचाने वाले सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
तुलसी नगर के रहवासियों ने किया सम्मान।
इंदौर : श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर […]
August 28, 2020 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सीएम ने किया लोकार्पण, फिलहाल कोरोना के मरीजों का होगा इलाज इंदौर : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इंदौर प्रवास के दौरान अनेक कार्यक्रमों […]