ग्राहकों से मिले उचित सुझावों पर अमल के दिए गए निर्देश।
इंदौर : भारतीय डाक विभाग द्वारा “राष्ट्रीय डाक सप्ताह” का आयोजन किया जा रहा है l इसी कड़ी में इंदौर डाक परिक्षेत्र द्वारा “ग्राहक संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र प्रीती अग्रवाल ने की। संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती मनीषा पाठक सोनी (एडिशनल एस.पी.रेलवे जीआरपी इंदौर), श्रीमती रचना जौहरी (एक्सीक्युटिव प्रोड्यूसर-वोक प्रोडक्शन, इंदौर), श्रीमती अंजना तिवारी (डिप्टी कमांडेंट SAF, 15वी बटालियन इंदौर), श्रीमती सीमा अलावा(एडिशनल डीसीपी मुख्यालय इंदौर), सिद्धयानी पाटनी (जॉइंट सेक्रेटरी मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) और मोहन अग्रवाल(प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यवसायी) मौजूद रहे।
पोस्टमास्टर जनरल प्रीती अग्रवाल ने संगोष्ठी में पार्सल, डाक वितरण एवं अन्य विभागीय सेवाओं के बारे में ग्राहकों से चर्चा की। चर्चा में ग्राहकों द्वारा दिए गए उचित सुझावों पर अमल के लिए मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अन्य सुझावों का उच्च स्तर से समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया गया। इस मौके पर ग्राहकों ने डाक विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की।
संगोष्ठी में उपअधीक्षक इंदौर नगर संभाग डी.एस.चौहान, क्षेत्रीय कार्यालय से सहायक निदेशक (द्वितीय) प्रवीण श्रीवास्तव, सहायक निदेशक (तृतीय) अशोक जखोड़े सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
Related Posts
May 1, 2023 ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार सहित अन्य मुद्दों पर जिला प्रशासन को सहयोग करें अभ्यास मंडल : कलेक्टर
व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र का कलेक्टर इलैयाराजा टी ने किया विमोचन।
इन्दौर : किसी […]
November 8, 2023 झूठी कांग्रेस, झूठी गारंटियां देकर करती है लोगों के साथ ठगी..
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की।
झूठ की सरकार चलाती है […]
April 9, 2021 सादगी के साथ मनाया गया इंदौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस, माथुर व गुप्ता को अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : मीडियाकर्मियों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब का 59 वां स्थापना दिवस […]
August 10, 2024 करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सहित 05 गिरफ्तार
धोखाधड़ी के आरोपी से डबल मुनाफे का लालच देकर गुजरात की गैंग ने हड़प लिए 04 करोड़ […]
February 7, 2024 एमआईसी की बैठक में करोड़ों के विकास कायों को दी गई स्वीकृति
एरोड्रम से छोटा बांगडदा तक 100 फीट रोड का होगा निर्माण।
500 साल बाद अयोध्या में श्री […]
October 3, 2021 देवस्थान बचाओ समिति ने निकाला पैदल मार्च, बड़ा गणपति को ज्ञापन सौंपकर की शासन- प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
इंदौर : शनिवार को "देवस्थान बचाओ समिति" के बैनर तले गोराकुंड चौराहा स्थित रामद्वारा […]
April 4, 2017 तीन तलाक को पवित्र कुरान की भावनाओं के खिलाफ बताया ख्वाजा साहब की दरगाह के दीवान अब नहीं खाएंगे गौवंश का मांस। देश के मुसलमानों से भी की […]