इंदौर : शासन ओर प्रशासन के विरुद्ध जीने के अधिकार के तहत मधु कावड़िया ने अपने वकील के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
कोरोना संक्रमित होने से Apple हॉस्पिटल इंदौर के ICU में भर्ती हैं मधु कावड़िया। उनकी तबियत नाज़ुक है।डॉक्टर द्वारा उन्हें तुरंत इंजेक्शन TOCILIZUMAB / ITOLIZUMAB लगाने की सलाह दी गई है।
उक्त इंजेक्शन की तलाश इंदौर में की गई परंतु इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पाया। राज्य शासन के अनेक अधिकारियों सहित इंदौर ज़िले के कलेक्टर से भी इस बारे में संपर्क करने के काफ़ी प्रयास किए गए, कलेक्टर इंदौर को वॉट्सएप पर भी मैसेज भेजा गया पर किसी ने भी कोई सहायता नहीं की।
विवश होकर उपचार रतमरीज़ के भाई अशोक डागलिया ने अपने अधिवक्ता रोहित जैन के माध्यम से इंजेक्शन उपलब्ध कराने की सहायता हेतु उच्च न्यायालय इंदौर में शनिवार 24 अप्रैल को मध्य प्रदेश शासन व इंदौर कलेक्टर के विरुद्ध याचिका क्रमांक 8938/2021 पेश की।
उक्त याचिका में कोरोना महामारी के पिछले एक साल की समय अवधि के उपरांत भी आवश्यक दवाएँ व इंजेक्शन उपलब्ध न होने के संबंध में संज्ञान लेने एवं आवश्यक इंजेक्शन के विगत वर्ष में किस प्रकार वितरण किए गए, इस संबंध में जाँच करने का निवेदन भी उच्च न्यायालय से किया गया है।रीट याचिका पर अभी सुनवाई होना शेष है।
Related Posts
July 25, 2023 नवनिर्मित स्पोर्ट्स इंज्यूरी रिहेबिलिटेशन सेंटर का 27 जुलाई को होगा शुभारंभ
एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेस इंस्टीट्यूट में निर्मित है स्पोर्ट्स इंज्यूरी रिहेबिलिटेशन […]
June 15, 2024 आईएमए की गीत, संगीत व नृत्य स्पर्धा में चिकित्सक पेश करेंगे अपनी प्रतिभा की बानगी
रविवार, 16 जून को लाभ मंडपम में होगा कार्यक्रम।
इंदौर : लगातार 7 वे वर्ष आय एम ए […]
December 19, 2019 अमित सोनी को 30 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी के पुत्र अमित सोनी को पुलिस की हिरासत […]
March 19, 2021 मालवा का पोहा- जलेबी भी मशहूर है फ्रांस में- नमन
इंदौर : फ्रांस में भारतीय दूतावास में पदस्थ IFS अधिकारी नमन उपाध्याय इन दिनों इंदौर आए […]
July 31, 2023 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम के किए दर्शन
भगवान परशुराम की जन्मस्थली है जानापाव।
सीएम शिवराज ने जानापाव लोक के निर्माण के बारे […]
November 10, 2020 कम्प्यूटर बाबा का सुपर कॉरिडोर स्थित अवैध कब्जा भी हटाया, हजारों स्क्वेयर फ़ीट जमीन कराई मुक्त
इंदौर : कंप्यूटर बाबा द्वारा जमीनों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई […]
February 28, 2020 घर होता है बच्चों के संस्कारों की पहली पाठशाला- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज का कहना है कि […]