इंदौर : मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. वरदमूर्ति मिश्रा ने कहा है कि अभिनव कला समाज को आने वाले समय में शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ सुगम संगीत, वादन, अभिनय सहित अन्य विधाओं का भी केंद्र बनाया जाना चाहिए। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अभिनव कला समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है।अब वक़्त की जरूरत के हिसाब से इसे उन्नत किए जाने की आवश्यकता है। डॉ. मिश्रा ने सुझाव दिया कि अभिनव कला समाज को किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से मान्यता लेकर कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स आरम्भ करना चाहिए ताकि नई पीढ़ी को उचित मंच मिले। डॉ. मिश्रा ने अभिनव कला समाज में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने डॉ. मिश्रा को संस्था में आयोजित कार्यक्रमों की और भावी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. मिश्रा का स्वागत कोषाध्यक्ष कमल कस्तूरी, कार्यकारिणी सदस्य सोनाली यादव, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया, नवनीत शुक्ला और विजय गुंजाल ने किया। अंत में प्रवीण धनोतिया ने आभार व्यक्त किया।
Related Posts
June 2, 2023 नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने बाबा महाकाल की विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना
100 किलो रुद्राक्ष 51 हजार रुपए बाबा महाकाल के चरणों में किए समर्पित।
उज्जैन : इंदौर […]
September 17, 2021 देवास में ब्रिज की डिजाइन में बदलाव पर राजानी ने जताया ऐतराज, गडकरी को पत्र लिख कर की जांच की मांग
देवास : मां चामुंडा की नगरी देवास से गुजरने वाले एबी रोड पर भारी यातायात के दबाव को […]
July 4, 2022 अंतिम दिन सीएम शिवराज ने किया धुंआधार चुनाव प्रचार, किए रोड शो, सभाओं को किया संबोधित
विकास के लिए जीत का पंच लगाएगी भाजपा-पुष्यमित्र भार्गव।
बरसते पानी में मुख्यमंत्री […]
April 15, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 586 हुई..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। खासकर दिल्ली की […]
July 9, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
मालवा की धरती पर सिर्फ भोजन ही अच्छा नहीं मिलता, स्वागत भी अच्छा किया जाता है : […]
July 24, 2020 नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों ने शिवराज सरकार के झूठ को उजागर किया- वर्मा भोपाल : पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नगरीय […]
July 4, 2021 घर से जेवरात व पिस्टल चोरी कर गायब बहु प्रेमी सहित पकड़ाई, चुराया माल बरामद
भोपाल : सास के जैवरात व ससुर की पिस्टल लेकर अपने प्रेमी के साथ नदारद हुई बहु को भोपाल […]