इंदौर : केंद्र सरकार के दल ने मंगलवार को चंदननगर, खजराना कंटेनमेंट क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया। दल के प्रमुख भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव अभिलाक्ष लेखी ने शासन- प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चंदननगर कंटेनमेंट क्षेत्र में ड्रोन द्वारा की जा रही निगरानी की सराहना की।
बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग रखने की दी हिदायत।
इसके बाद दल द्वारा बैंक का भी निरीक्षण किया गया। आवश्यक वस्तुओं का क्रय विक्रय करने वाले व्यापारियों के लिए बैंकिंग व्यवस्था में छुट दी गई है। इसी के तहत दल ने बैंक का निरीक्षण किया और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की हिदायत दी। टीम द्वारा चोइथराम सब्जी मंडी एवं अनाज मंडी का अवलोकन भी किया गया। आवश्यकता पड़ने पर सब्जी मंडी खोलने को लेकर प्रशासन भी विचार कर रहा है।
सरकारी स्तर पर उपलब्ध कराएंगे दाल..?
टीम ने नगर निगम द्वारा वितरित की जाने वाले राशन व्यवस्था को समझा और सरकारी मद से दाल उपलब्ध कराने की बात कही। श्री त्रिपाठी ने बताया कि अगर दाल उपलब्ध हो जाती है, तो बड़ी राहत मिलेगी। त्रिपाठी ने कहा कि अवलोकन के दौरान की गई व्यवस्था से टीम सन्तुष्ट नज़र आई । अवलोकन के दौरान सम्भागायुक्त आकाश त्रिपाठी, आईजी विवेक शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र भी मौजूद रहे।
Related Posts
October 29, 2023 लुटेरे, ठग और भगौड़े थे शोले के जय – वीरू, सुरजेवाला ने कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं को दिए हैं सटीक नाम
सुरजेवाला के कमलनाथ व दिग्विजय सिंह को जय - वीरू बताने पर बोले बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र […]
June 17, 2020 कमजोर वर्ग के हित में अधिकारियों से लिए गए सुझाव इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने कलेक्टर सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा, […]
April 1, 2021 दो से 4 अप्रैल तक शहर में मनाया जाएगा वैक्सिनेशन महोत्सव
इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अधिक संख्या में लोग कोविड […]
June 10, 2024 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क ओपन सिग्नल की वजह से ही जियो एयर फाइबर को मिल रही सुपर स्पीड
एयरटेल भी जल्द शुरू करेगा स्टैंडअलोन नेटवर्क सर्विस ।
नई दिल्ली : दुनिया की […]
March 5, 2024 महाशिवरात्रि को लेकर 05 मार्च से चलाई जाएगी दो स्पेशल ट्रेनें
उज्जैन से संत हिरदाराम नगर एवं भोपाल के लिए स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का होगा परिचालन […]
November 20, 2021 इंदौर ने रचा इतिहास, लगातार पांचवी बार स्वच्छता में बना नम्बर वन, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
नई दिल्ली : भारत सरकार, नई दिल्ली के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने इस वर्ष के स्वच्छता […]
October 1, 2020 हाथरस की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने बनाई मानव श्रृंखला
इंदौर। उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती से गैंगरेप के बाद उसकी जघन्य हत्या के विरोध में […]