विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का किया गया नागरिक अभिनंदन

  
Last Updated:  December 29, 2022 " 01:21 pm"

विहिप पदाधिकारियों ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया दीपदान।

इंदौर : राजवाड़े पर विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का गुरुवार शाम राजवाड़ा चौक में आयोजित समारोह में नागरिक अभिनंदन किया है। ये पदाधिकारी केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लेने इंदौर आए हैं।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने बताया कि केंद्रीय बैठक में इंदौर आए विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने राजवाड़े पर देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीपदान भी किया।

इंदौर के नागरिकों की ओर से महापौर ने किया सम्मान।

विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चंपत राय, मिलिंद परांडे, दिनेश चंद्र दंडोतिया और आलोक डागा का महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर के वरिष्ठ समाज प्रमुख , व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी और प्रबुद्धजनों द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर विहिप के इंदौर विभाग के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष आलोक कुमार और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के चंपत राय संबोधित करते हुए हिंदू समुदाय के एकजुट होने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ,मातृशक्ति , समवैचारिक, संगठनों के कार्यकर्ता,अहिल्या उत्सव समिति और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजेश बिजवे किया। इंदौर दर्शन का वाचन माला ठाकुर ने किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *