भोपाल। सेना की खुफिया सूचनाएं लीक करने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को जिला कोर्ट ने 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजने के आदेश दिए हैं। उधर, जांच में सामने आया है कि कॉल सेंटर्स के जरिए आर्मी की गाड़ियों का मूवमेंट और स्टेब्लिशमेंट की जानकारी ISI तक पहुंचाई जा रही थी।
जासूसों में शामिल हैं ये सब
इन आरोपियों में कुश पंडित निवासी डी1, चेतक पुरी, झांसी रोड ग्वालियर, जितेंद्र ठाकुर निवासी एन 8 चेतक पुरी, झांसी रोड ग्वालियर, रितेश खुल्लर, निवासी द्वारिका अपार्टमेंट, झांसी नाका, ग्वालियर , जितेंद्र सिंह यादव निवासी निरंकारी बेकरी के सामने ग्वालियर और त्रिलोक भदौरिया, निवासी शिव कॉलोनी कंपू, ग्वालियर को न्यायिक मजिस्ट्रेट शालू सिरोही शामिल है। गौरतलब है कि एटीएस ने गुरुवार को 6 आईएसआई एजेंटों को गिरफ्फ्तार कर अदालत में पेश कर पांच को 12 फरवरी तक और एक आरोपी बलराम को 14 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया था। पांच आरोपियों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर एटीएस ने उन्हें रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजने का अनुरोध किया था। मजिस्ट्रेट ने एटीएस का अनुरोध स्वीकार कर पांच आरोपियों को 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजने के आदेश दिए।
परदेशीपुरा थाने पर मचा जमकर हंगामा
Related Posts
July 31, 2023 रेलमंत्री वैष्णव ने इंदौर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
यात्री सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, तमाम लंबित रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा […]
August 26, 2023 शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ
गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने ली मंत्री पद की शपथ।
इस मंत्रिमंडल […]
July 26, 2017 मै गलत हूं, तो इस्तीफा देने को तैयार हूं, अन्यथा आरोप लगाने वाले दे इस्तीफा : सिंधिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार […]
April 12, 2023 चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार
5 लाख रुपए कीमत की 06 चेन बरामद।
वारदातों में प्रयुक्त चार दोपहिया वाहन भी किए […]
February 27, 2025 इंदौर प्रेस क्लब में महाशिवरात्रि पर सजा भोलेनाथ का दरबार
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिलपित्रेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर […]
January 3, 2023 बांध की दीवार में खामियां पाई जाने पर चार अधिकारियों को शो कॉज नोटिस
घोड़ा पछाड़ बाँध का निरीक्षण करने के दौरान खामियां पाए जाने पर जताई नाराजगी।
भोपाल : […]
April 25, 2025 आतंकियों और उनके पनाहगार देश के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करें सरकार
वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन इंडिया ने की मांग, उज्जैन में फूंका आतंकवाद का पुतला।
उज्जैन : […]