तीन आरोपी गिरफ्तार, दस लाख रुपए कीमत के 13 चोरी के वाहन बरामद।
इन्दौर : इंदौर व उज्जैन शहर के अलग अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले शातिर वाहन चोर गिरोह, पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में आए हैं। गिरोह 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर, 10 लाख रुपये कीमत के चोरी के 13 दोपहिया वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी, वाहन चोरी करने के बाद शहर में ही सुनसान इलाकों में छुपा देते थे। आर्डर मिलने पर उन वाहनों को बेच देते थे। वाहन चोर गिरोह के सदस्य नम्बर प्लेट बदलकर एवं चेचिस नंबर के साथ छेडछाड करके भी ग्राहकों को चोरी किए वाहन सस्ते दामों पर बेच देते थे।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम निशार उर्फ नाशिर शाह उम्र 35 साल नि. राउला सांवेर रोड, गोलू उर्फ रोहित सांखला उम्र 28 निवासी बड़ोदिया खान सांवेर इंदौर तथा जसवंत उर्फ गब्बर उम्र 45 साल निवासी इमामबाड़े के पीछे सांवेर इंदौर होना बताए।
आरोपियों से जब्त मोटर साइकिलों के संबंध में इन्दौर व उज्जैन के अलग अलग थानों में 4 एफ.आई.आर. पंजीबद्ध हैं। सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ के साथ उनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 17, 2022 बिना आवेदन के शोक संदेश के साथ घरों तक पहुंचाए जा रहे मृत्यु प्रमाण पत्र
इंदौर : नगर निगम ने मृत्यु प्रमाण-पत्र के मामले में एक अच्छी पहल की है। बिना आवेदन के […]
October 15, 2023 विश्वकप में भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत का जमकर मनाया गया जश्न
राजवाड़ा पर हजारों लोगों ने तिरंगा लहराते हुए मनाया जीत का जश्न।
जोरदार आतिशबाजी ने […]
August 3, 2023 विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया टंकी का भूमिपूजन।
निर्माण पर 10 करोड़ की आएगी लागत।
वार्ड 56 सहित आस पास के कई इलाकों में रहने वाले […]
July 8, 2020 उषा नगर में कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े डकैती, लाखों का माल लूट ले गए बदमाश..! इंदौर : शहर अनलॉक होने के बाद से ही अपराधों में बढ़ोतरी की आशंकाएं जताई जा रहीं थीं पर […]
March 30, 2023 मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर में हुए हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, दिए जांच के निर्देश
मृतकों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की राहत राशि।
पीड़ित परिवारों के […]
November 2, 2018 मामा के मुखौटे में खोट, बच्चों के भविष्य को पहुंचाई चोट इंदौर: मप्र में 15 साल के भाजपा राज में बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है। मामा शिवराज के […]
December 10, 2019 अधिकारियों की उंगलियों पर नाच रहे सीएम कमलनाथ- कैलाशजी इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सांध्य दैनिक संझा लोकस्वामी और […]