इंदौर : नर्मदा जयंती पर नर्मदा मैया की पूजा- अर्चना और आराधना के लिए हजारों लोग नर्मदा के तट पर पहुंचे। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर में नर्मदा के घाटों पर भक्तों का मेला लगा रहा। यहां नर्मदा मैया में डुबकी लगाने के साथ अभिषेक, पूजन कर आरती की गई और मां नर्मदा को चुनरी चढाई गई। इस मौके समूचे घाट क्षेत्र को आकर्षक रोशनाई से सजाया गया था।
परशुराम महासभा की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में भेरू गुफा ओंकारेश्वर स्थित परशुराम आश्रम पर मां नर्मदा का अभिषेक-पूजन कर संध्या को सैकड़ों भक्तों ने दीपदान किया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा, पं. शैलेन्द्र द्विवेदी सहित अनेक ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर मां नर्मदा के पुण्य प्रताप के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पुण्य सलिला मां नर्मदा से जनजीवन की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना भी की गई।
Related Posts
September 2, 2019 बीजेपी कार्यालय में स्थापित हुए मंगलमूर्ति इंदौर : स्थानीय बीजेपी कार्यालय में शुभ मुहूर्त में माटी के गणेशजी की प्रतिमा की […]
July 27, 2024 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा ने इंदौर के पश्चिम – मध्य क्षेत्र को बनाया शिवमय
सैकड़ों मंचों से फूलों की वर्षा कर किया गया कावड़ यात्रा का स्वागत।
बोल बम के उदघोष […]
September 22, 2019 हनी ट्रैप मामले की आरोपी मोनिका थाने में हुई बेहोश, पुलिस पर लगाया था टॉर्चर करने का आरोप इंदौर : अदालत द्वारा हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में आरोपी आरती व मोनिका का पुलिस […]
December 6, 2020 कोरोना संक्रमण में आंशिक राहत, ग्रोथ रेट 10 फीसदी के नीचे आया
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बना हुआ है, पर शनिवार को उसमें कुछ कमीं आई। […]
April 19, 2022 विवाह समारोह में पैर फिसलकर गिरे सीएम शिवराज, चोटिल होने से बचे
भोपाल : सीएम शिवराज सिंह एक हादसे में चोटिल होने से बच गए। दरअसल, बीजेपी के एक […]
February 2, 2019 अंतरिम बजट: कमलनाथ बोले छलावा, शिवराज बोले क्रांतिकारी भोपाल: मोदी सरकार के अंतरिम बजट को मप्र के सीएम कमलनाथ ने चुनावी बजट करार दिया है। […]
April 24, 2021 दिल्ली हाईकोर्ट की कड़ी चेतावनी, किसी ने बाधित की ऑक्सीजन सप्लाई तो बख्शेंगे नहीं
नई दिल्ली : दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन न मिलने का मामला […]