इंदौर : दीपावली महापर्व के पहले दिन धनतेरस के साथ आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी की जयंती भी मनाई गई। अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज में धनवंतरी पूजा का आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया।इस मौके पर भगवान धन्वंतरी का विशेष साज-सज्जा के साथ श्रृंगार किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा, प्राध्यापक,सभी छात्र-छात्राएं और कर्मचारियों ने भगवान धनवंतरी का पूजन कर महाआरती की। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सतीश शर्मा ने इस अवसर पर धनवंतरी जयंती की महत्ता बताते हुए आयुर्वेद की उपयोगिता से अवगत कराया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की कोरोना वायरस अभी पूरी तरह गया नहीं है, इसलिए अपने परिवार के साथ खुद की सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाएं और चिकित्सक की सलाह से औषधियों का सेवन करें।
Related Posts
June 22, 2022 विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल हैक
इंदौर : भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल नम्बर हैक होने का मामला सामने आया है, […]
March 22, 2024 आनेवाले समय में देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ जाएगा इंदौर
बुनियादी ढांचा विकसित करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर दिया जा रहा जोर।
इंदौर प्रेस […]
February 11, 2017 अगले साल से इंजीनियरिंग के लिए एक ही प्रवेश परीक्षा नई दिल्ली ।केंद्र सरकार ने 2018 से देश में एक ही इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा कराने के […]
March 31, 2024 करोड़ों रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर के साथ ससुर – दामाद गिरफ्तार
राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर कोलकाता डिलेवरी देने जा रहे थे आरोपी।
इंदौर : अवैध मादक […]
November 22, 2022 दो पहियां वाहन चुराने वाली गैंग पकड़ाई। लाखों रुपए मूल्य के कई वाहन बरामद
आरोपियों से मोटरसायकिल/ एक्टिवा सहित कुल 14 दोपहिया वाहन (कीमत करीब 18 लाख रुपये) […]
May 16, 2023 लोक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
सजन मोरे घर आयो ठुमरी की रही प्रस्तुति खास।
काठी, ढाल तलवार, सिद्धि धमाल ,शिव […]
April 13, 2022 लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज
इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और […]