इंदौर : नगर निगम के अमले ने बुधवार को पंचकुइया स्थित वेयरहाउस से करीब 15 टन अमानक पॉलीथिन का ट्रक पकडा।
यह ट्रक गोडाउन में माल उतारने वाला था, उसके पहले ही निगम अमले ने उक्त ट्रक को पकड़ा। गोडाउन को भी सील किया गया है। संभवत गोडाउन में और भी अमानक पॉलीथिन होने की संभावना है ।
निगम अधिकारियों के मुताबिक अमानक पॉलीथिन का कारोबार और उपयोग इंदौर में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद उसका कारोबार किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि करीब एक लाख रुपए से अधिक का फाइन संबंधित व्यक्ति के खिलाफ किया जाएगा।