मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन के तहत दीपावली अंक व ग्रंथ प्रदर्शनी का शुभारंभ

  
Last Updated:  November 12, 2021 " 04:20 pm"

इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति द्वारा आयोजित 11वे मध्य प्रदेश मराठी साहित्य सम्मेलन के अवसर पर प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित दिवाली अंक व मराठी ग्रंथ प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को जगदीश डगांवकर ( सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता नगर निगम इंदौर) के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मुकुंद कुलकर्णी भी उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर मराठी ग्रंथ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। बाद में दोनों अतिथियों ने ग्रंथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर जगदीश डगांवकर ने अपने उद्बोधन में आयोजकों को इस अच्छे प्रयास के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा वर्तमान में सभी भारतीय भाषाएं अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही हैं, ऐसे में ग्रंथ प्रदर्शनी के जरिए इंदौर में मराठी भाषा को जीवित रखने का यह प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन मदन बोबडे ने किया। स्वागत विवेक रेडगांवकर ने किया। आभार ऐश्वर्या डगांवकर ने माना।
मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन के संयोजक मोहन रेडग़ांवकर ने बताया कि ग्रंथ प्रदर्शनी में 300 के करीब मराठी दीपावली अंक और मराठी साहित्यकार व लेखकों की 500 किताबें अवलोकन और विक्रय हेतु रखी गई हैं। प्रदर्शनी 14 नवम्बर तक सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *